17 जनवरी 2022 का राशिफल

86
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

17 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 17 january : 17 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

17 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा अगले दिन सुबह के 05.17 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 03.53 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.48 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.53 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

18 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा अगले दिन सुबह के 05.53 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य अगले दिन तड़के 06.43 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 04.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.49 बजे। राहुकाल- दिन के 03.10 से 04.29 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 17 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके सामने असमंजस की स्थिति बनेगी। इससे बचें। कुछ समय से लटके व्यक्तिगत मुद्दे सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र की रुकावटें परेशान करेंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। बड़े निवेश के योग बन सकते हैं। प्रशासन से सहयोग मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से आपकी छवि मजबूत होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको सतर्क रहना चाहिए। साझेदारी में काम शुरू करने का फैसला करने से पहले ठीक से विचार कर लें। परिवारजनों से भी सलाह-मशविरा करना उचित होगा। संतान के बारे में चिंतित रह सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) समय आपके अनुकूल है। घर-बाहर शानदार कार्यप्रणाली से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में ठीक से मन लगेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ होगा। आज आपके सारे कार्य सिद्ध होंगे। महिला जातकों पर काम का दबाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में असहज महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें- कोरोना से निपटने में उपयोगी हैं ये मंत्र

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 17 जनवरी 2022 का राशिफल। आज आपको भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। हालांकि कड़ी मेहनत से आप इससे पार पा लेंगे। रोजगार में नए अवसर की तलाश करने वाले को सफलता मिलेगी। धन आगमन का भी योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। यह समय कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव को बढ़ाएगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी मेहनत आपको मनोवांछित सफलता प्रदान कराएगी। रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। बावजूद इसके स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। तनाव के बीच धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढेगी। अधिकारी से सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ एवं उपयोगी लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला है। कुछ अप्रिय समाचारों से मन खिन्न होगा। कामकाज से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न होगा। इच्छित पद प्राप्ति या स्थानान्तरण का योग बन रहा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) इस माह परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने एवं महत्वपूर्ण मसले पर परिवार में मतभेद हो सकता है। मन में बदले की भावना उत्पन्न होगी। उचित होगा कि मिल-बैठकर समस्या का हल निकाल लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज कार्य में विलंब होने से मन में आक्रोश होगा। धैर्य और संयम बनाए रखें। भावना में बह कर कोई भी निर्णय नहीं लें। अन्यथा उससे नुकसान होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलने का योग है।

नोट- 17 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमावस्या व पूर्णिमा का सब पर पड़ता है प्रभाव

Previous article16 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
Next articleक्या आप जानते हैं श्रीकृष्ण के चमत्कारिक रहस्य
Kishore Jha
कई बड़े अखबारों में 35 सालों तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर हिंदू धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, योग-ध्यान, तंत्र-मंत्र-यंत्र और धार्मिक स्थलों की आधिकारिक सामग्री पर आधारित वेबसाइट चला रहा हूं। साथ ही धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध कर रहा हूं। इसका मकसद हिंदू धर्म के मूल स्वरूप को आम जन तक पहुंचाना है। इसमें ऐसी सामग्री का प्रकाशन किया जा रहा है जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें और समस्याओं का खुद समाधान कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here