18 दिसंबर का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

98
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 18 december : 18 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। जानें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? साथ में दो दिन का पंचांग पढ़ें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र और योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। उस ओर जाना ही हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

18 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्थी अपराह्न के 02.52 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण रात के 07.04 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.08 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 11.00 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

19 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पंचमी अपराह्न के 02.14 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 07.40 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 12.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.28 बजे। राहुकाल- दिन के 09.44 से 11.01 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 दिसंबर का राशिफल

18 दिसंबर का राशिफल पढ़ें। इसमें देखें कि किसका कैसे बीतेगा दिन? कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर? किसे सफलता के लिए जूझना होगा? किस पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा? कौन आर्थिक रूप से समस्या में रहेगा? इसके साथ घर, परिवार, कार्यक्षेत्र व स्वास्थ्य की जानकारी भी लें।

मेष

कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। नए प्रयोग करने पर सफलता मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारियों को साझेदारी में फायदा हो सकता है। पारिवारिक विवाद का हल निकालने में सफल रहेंगे। मन को एकाग्र करने में थोड़ी समस्या हो सकती है।

वृष

आपके मन में नए निवेश की योजना आ सकती है। हालांकि उसमें अभी थोड़ा इंतजार करें। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। कारोबारी सोच-समझ कर निर्णय लें। किसी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा किसी नजदीकी से विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज भाग्य आपके साथ है। दिन अच्छा बीतेगा। काफी समय से फंसा हुआ धन मिल सकता है। कारोबारियों के लिए फायदे का योग है। पहले से लटके हुए कार्य में सफलता मिल सकती है। कुछ ऐसी योजना भी बन सकती है जिससे भविष्य में बड़ा फायदा होगा।

कर्क

आज नए लोगों से संपर्क हो सकता है। इन संपर्कों का बाद में फायदा होगा। आपका व्यवहार और प्रदर्शन चुंबकीय रहेगा। लोग आकर्षित व प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में लोग योजनाओं व बातों को स्वीकार करेंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। प्रतिकूल स्थितियां आएंगी। निराश न हों। चुपचाप बैठने के बदले सक्रिय रहें। लगातार प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यह जरूर है कि मेहनत अधिक करनी होगी। दूसरों के विवाद में नहीं पड़ें। अन्यथा खुद उलझ जाएंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में प्रगति का योग है। आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती का समय है। अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

18 दिसंबर का राशिफल आपके लिए चुनौती लेकर आया है। कुछ पुराने मामले फिर से उलझने के योग हैं। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। इससे मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

रूटीन कामकाज में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। इससे थकान महसूस करेंगे। इस चक्कर में जीवनसाथी की उपेक्षा न करें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कारोबारियों के नए लोगों से लाभकारी संबंध बन सकते हैं।

धनु

यात्रा पर जाने का योग है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल नहीं है। निवेश की योजना को फिलहाल टाल दें। पारिवारिक काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। अन्यथा चोट लग सकती है।

मकर

पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का योग है। इससे आपको मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। दोस्तों से भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आप अपनी पुरानी योजना को पूरी कर सकेंगे।

कुंभ

आर्थिक रूप से दिन अच्छा हो सकता है। धन लाभ होने का योग है। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। आकस्मिक रूप से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी अनुकूल समय है।

मीन

मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। उस चक्कर में अपनी एकाग्रता भंग नहीं करें। जो काम कर रहे हैं, उसे करते रहें। जो विचार मन में आ रहें हैं, उन्हें रद भी न करें। अपने से बड़े और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करें। भविष्य में उस पर काम करने में कोई हर्ज नहीं है।

नोट- 18 दिसंबर का राशिफल आपने पढ़ा। यह भी जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो जौ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here