20 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

156
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 May : 20 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

20 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी दिन के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- मघा दिन के 03.58 बजे तक। योग- व्याघात रात के 11.28 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.08 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.43 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

21 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी दिन के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी दिन के 03.23 बजे तक। योग- हर्षण रात के 09.10 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.18 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 मई का राशिफल

पढ़ें 20 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) ग्रह दशा अनुकूल नहीं है। सुरक्षा और सावधानी ही सबसे अच्छा रास्ता है। फैसले लेने में आज जल्दबाजी नहीं करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। धन हानि होने का भी खतरा है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) पुराना विवादित मामला आज आपके पक्ष में दिखेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण आज धोखा हो सकता है। अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। मनमाफिक सफलता के लिए विशेष मेहनत की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। विद्यार्थियों को बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नए संपर्क सूत्र बनेंगे। काफी समय से रुके कार्य पूरे होने की उम्मीद भी है। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) व्यापारियों को आज कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी। निवेश के लिए अनुकूल समय हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 मई का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हालांकि उन्हें असफलता मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) रोजी-रोजगार के चक्कर में पड़े लोगों का काम बढ़ेगा। इस क्रम में उन्हें कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रियजनों की मदद से आपका रुका काम पूरा होगा। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपने खर्च पर नियंत्रण करें। समझदारी से धन का व्यय करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इससे आज थोड़ी चिंता और परेशानी रह सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज होने वाली समस्या के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। अपनी वाणी और कार्यप्रणाली पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक शांति के लिए सोम सोमाय नमः का जप करें। इससे फायदा होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होने का योग है। हालांकि कार्य व्यस्तता बढ़ेगी।  धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। व्यापार में प्रतिद्वंद्वी आपका सिरदर्द बनेंगे। आपके कार्य में विघ्न डाल सकते हैं। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कामकाज में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

नोट- 20 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here