20 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

144
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 20 October : 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

20 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा रात के 08.26 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 02.02 बजे तक। योग- हर्षण रात के 08.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.06 से 01.31 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.15 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 04.17 बजे तक। योग- वज्र रात के 09.01 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.45 बजे। राहुकाल- दिन के 01.30 से 02.55 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। आपको आपके द्वारा किए गए सभी काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ का भी योग हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यवहार में आक्रामकता लाने से बचें। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के योग हैं परंतु स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। प्रियजन का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा में छुपा है हर समस्या का हल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। विशेष रूप से व्यवसायी लेन-देन में सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है परंतु मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) स्वयं को थोड़ा शांत रखें। मनोरंजक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। कार्य पूरे करने में समय लग सकता है। पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने का मन बना सकते हैं जो लाभदायक होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यवसायी थोड़े परेशान हो सकते हैं। फालतू के खर्च पर नियंत्रण रखें नहीं तो चिंता बढ़ेंगी। कोई पुराना विवाद फिर से परेशान कर सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आज आप ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपके सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन उसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कुछ पुराने मित्रों का सहयोग मिल सकता है। अनावश्यक कारणों से खर्च बढ़ने का योग है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करें। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। भूमि और भवन का कारोबार करने वाले को लाभ होगा। फंसे हुए पैसे की भी प्राप्ति हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य के कारण परेशान हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कई दिनों से चल रही उलझनें सुलझ जाएंगी। कोई भी नया काम योजनाबद्ध तरीके से शुरू करें। अचानक यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद होगी। आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कारोबारियों के लिए समय मिला-जुला है। पारिवारिक विवाद आज उलझ सकते हैं। इसे लेकर दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) निवेश करने का सोच रहे हैं तो सफल होंगे। उसमें फायदा भी मिलेगा। धन लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोग तनाव महसूस कर सकते हैं।

नोट- 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here