21 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

114
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 21 September : 21 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

21 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.51 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद पूरा दिन पूरी रात तड़के 05.07 बजे तक। योग- गंड दिन के 02.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- दिन के 03.16 से 04.48 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.38 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
नोट- पितृपक्ष प्रतिपदा।

बुधवार का पंचांग

22 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रेवती पूरा दिन पूरी रात। योग- वृद्धि दिन के 01.55 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.14 से 01.45 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 सितंबर का राशिफल

पढ़ें 21 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपको उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। शेयर बाजार और म्युचु्अल फंड से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा का समय चैन से बीतेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कोई नया काम करने का मन बना रहे हैं तो आगे बढ़ें। इसके लिए समय अनुकूल है। व्यवसायियों को साझेदारी में काम करना शुभ रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। दूसरे के मामले से दूरी बनाए रखें। विशेष रूप से जोखिम एवं जमानत के कार्य आज टाल दें। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर अधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। यदि आप भूमि या भवन में पैसे का निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। इससे आप अच्छे आर्थिक लाभ की आशा भी कर सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौकरीपेशा एवं व्यवसायी दोनों के लिए दिन अच्छा है। आज लाभ की प्राप्ति के लिए अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उनसे सतर्क रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यवसायी आज अपने धंधे में एक महत्वपूर्ण परियोजना का प्रारंभ करेंगे। उन्हें भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज कहीं से आकस्मिक रूप से रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 21 सितंबर 2021 का राशिफल थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव का वातावरण बन सकता है। आर्थिक स्थिति भी ऊपर-नीचे होती रहेगी। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आज विवाद से बच सके तो दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके धैर्य का संयम की परीक्षा ली जा सकती है। अति आवश्यक नहीं हो किसी से बात नहीं करें। अपने काम से ही मतलब रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र की स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसायियों की आय में निश्चितता रहेगी। उन्हें लाभ होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। अन्यथा परेशानी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन सतर्क रहने का है। आंख मूंदकर किसी पर विश्वास नहीं करें। विशेष रूप से फैसले लेते समय दूसरों की बातों में नहीं आएं। अपने विवेक से निर्णय लें। अपनी बहुमूल्य वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन अच्छा है। आपके लिए निवेश शुभ रहेगा।  धन की प्राप्ति सुगम होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। समय की अनुकूलता का भरपूर लाभ लें। जमकर प्रयास करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। इसमें किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

नोट- 21 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here