22 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

122
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 22 february : 22 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

22 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी शाम के 05.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा- दिन के 10.58 बजे तक। योग- प्रीति अगले दिन सुबह के 05.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.16 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.19 से 09.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

23 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी शाम के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा- दिन के 12.31 बजे तक। योग- आयुष्मान अगले दिन तड़के 04.35 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.52 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.17 बजे। राहुकाल- दिन के 03.26 से 04.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.12 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 22 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं दिखेंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर में कई अच्छे मौके आएंगे। वे आपको बड़ा फायदा दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। धन के जोखिम से फिलहाल बचें।

वृष

धन से जुड़े फैसलों के लिए समय ठीक है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अधिकार क्षेत्र में भी वृद्धि होने का योग है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कर्ज के लेनदेन से फिलहाल बचें। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन : दूर होते हैं सारे दुख

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। जोखिम वाले किसी भी तरह के काम करने से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस कर सकते हैं। अपने कर्म पर ध्यान दें। कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें तो आपके कामकाज में निखार आएगा।

कर्क

परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। हालांकि जल्दी ही आप इस समस्या से पार पा लेंगे। कारोबारियों का दिन सामान्य रहेगा। घर-परिवार के लोगों बीच प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ विवाद से बचें।

सिंह

22 फरवरी का राशिफल आपके अनुकूल है। दिन सकारात्मक कार्यों को निपटाने में बीतेगा। मानसिक शांति महसूस होगी। किसी भी तरह के निवेश से फिलहाल दूर रहें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनावश्यक न उलझें। अच्छी तरह सोच-विचार के बाद चाहें तो नौकरी बदल सकते हैं।

कन्या

कामकाज करने में खास मन नहीं लगेगा। इस वजह से आप महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को अनदेखा कर सकते हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। नौकरी बदलने का भी मन कर सकता है। लगें रहें, सफलता भी मिल सकती है। कारोबारियों को अपने व्यापार से जुड़े नए विचार मन में आ सकते हैं।

तुला

उम्मीद से अधिक खर्च होने से थोड़े व्याकुल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी साजिश कर सकते हैं। इसको लेकर थोड़ा तनाव संभव है। पुरानी योजनाओं से फायदा हो सकता है। अधिकारियों के साथ संबंध सुधारने का मौका मिलेगा। इसका भरपूर फायदा उठाएं।

वृश्चिक

सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। इससे छवि बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अनावश्यक के खर्च से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता का स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने में सफल रहेंगे।

धनु

किसी वरिष्ठजन का परिवार के किसी मुद्दे पर सलाह काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबारी कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी की किसी बात का आपको बुरा लग सकता है।

मकर

खर्चों की अधिकता की वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करते-करते आप कई जरूरी कार्यों को अनदेखा कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। कारोबार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

कुंभ

दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।  इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभदायक यात्रा का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल दूरी बनाकर रखें। साझेदारों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन

घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। राजनीति करने वाले को लाभ होने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। साथ ही विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। आसपास किसी धर्म-कर्म के कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

नोट- 22 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here