22 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 22 May : 22 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

22 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह के 09.15 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी दिन के 02.06 बजे तक। योग- वज्र शाम के 06.18 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.52 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

23 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह के 06.42 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन तड़के 03.38 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 12.12 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- शाम के 05.27 से 07.10 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 मई का राशिफल

पढ़ें 22 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। इसका मकसद इसे अधिक उपयोगी बनाना है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी प्रतिक्रिया दें। ताकि इसे जारी रखने या पुराने तरीके में लौटने का निर्णय लिया जा सके।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन उत्तम फलदायक है। व्यावहारिक शिक्षा क्षेत्र में विकास होगा। नए अवसरों का फायदा उठाकर आप उपयोगी योजनाएं बनाएंगे। प्रेमियों के लिए प्रेम जीवन में नया अध्याय जुड़ सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है। तभी वे सफलता की सीढ़ी चढ़ा पाएंगे। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपको सचेत रहना चाहिए। अति विश्वास से आपको नुकसान हो सकता है। आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लोगों का फायदा होगा। इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। नए लोगों से उपयोगी संपर्क बन सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मामा पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। किसी अतिथि का आपके घर में आगमन हो सकता है। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। नए काम के प्रस्ताव पर बातचीत पूरी होती नजर आएगी। परिवार में आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 22 मई का राशिफल तनाव देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपसे बहुत अधिक की अपेक्षा की जाएगी। उसे करने को लेकर दबाव भी डाला जाएगा। परिवार में थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद संभव है। इसमें आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। भावी योजनाओं को पूरा करने में विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। बड़े लाभ के चक्कर में भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। राजनीति करने वालों की स्थिति मजबूत होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कुछ दिनों के तनाव के बाद थोड़ी शांति रहेगी। अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कानूनी विवाद में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) निवेश करने के लिए अच्छा समय है। हालांकि इसमें सतर्कता अवश्य बरतें और विशेषज्ञ की सलाह लें। कर्ज में पड़े लोगों को राहत मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले को फायदा होने का योग है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन उलझनों वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार वाले की भी आपसे अपेक्षा रहेगी। आप दोनों के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है।

नोट- 22 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here