23 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

106
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 23 September : 23 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

23 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वितीया सुबह के 06.53 बजे तक। उसके बाद तृतीया। नक्षत्र- रेवती सुबह के 06.44 बजे तक। उसके बाद अश्विनी। योग- ध्रुव दिन के 01.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.17 बजे। राहुकाल- दिन के 01.44 से 03.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.49 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

24 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया सुबह के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 08.54 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.09 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.15 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.13 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.49 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

23 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 23 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है। नि:संकोच होकर इसमें निवेश करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। घर के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने अड़ियल रुख पर नियंत्रण रखें। दुर्घटना में चोट से शारीरिक हानि होने की आशंका है। आपसे दूसरे की अपेक्षा बढ़ेगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ने के साथ ही उसमें निरंतरता भी रहेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) विवाद को बढ़ावा नहीं दें। विशेष रूप से प्रियजनों के साथ बातचीत में संयम रखें। अन्यथा संबंध में कड़वाहट आ जाएगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। सभी काम को धैर्य से पूरा करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कुछ समय से चल रहा कानूनी विवाद समाप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार आपके मनोनुकूल चलेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आया है। आज आप जिस कार्य को आरंभ करेंगे, उसमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। बिन मांगे सलाह को मानने से पहले ठीक से विचार कर लें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 23 सितंबर 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। भूमि या भवन का धंधा करने वाले को लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप फैसले लेते समय कुछ देर के लिए दुविधा में पड़ सकते हैं। उससे निकलें और आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का उचित समय है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती का समय है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) उचित होगा कि आज आप अपनी मेहनत और ईमानदारी पर भरोसा करें। इस मामले में मात्र अपने मन की सुनकर निर्णय लें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रोजगार के क्षेत्र में स्थिति अच्छी होगी। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। अन्यथा हाथ आया अवसर निकल जाएगा। सामाजिक गतिविधियों के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) समय आपके अनुकूल है। कामकाज आपके मनोनुकूल चलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे प्रसन्न रहेंगे। कुछ समय से रुके कार्यों में गति आएगी। महत्वाकांक्षी योजना फलीभूत होगी।

नोट- 23 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here