25 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

84
25 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
Parivartan Ki Awaj

rashifal and panchang of 25 April : 25 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

25 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 01.38 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा संध्या के 05.13 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.53 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.24 से 09.03 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

26 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा संध्या के 04.56 बजे तक। योग- ब्रह्म संध्या के 07.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.53 बजे। राहुकाल- दिन के 03.36 से 05.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 25 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति किसी ना किसी रूप में परेशान कर सकती है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से थोड़ी उलझनों से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा। रिश्तेदारी में ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। वे इसका बेजा लाभ उठा सकते हैं। भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई गलत निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी से वादा करने से बचें। घर में किसी अहम विषय को लेकर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र का रहस्य जानें, किसने की रचना

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) सेहत परेशान कर सकती है। पेट संबंधित पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। धन लाभ का योग बन रहा है। परिजनों की किसी बात का बुरा लग सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 25 अप्रैल 2022 राशिफल। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत होगा। दिन के आरंभ में शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्यों में विलंब हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी दुविधा में फंसे रहेंगे। मेहनत का फल ना मिलने से मन में निराशा हो सकती है। घर में शुभ समाचार मिलने से आनंद मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन का पूर्वार्ध नई संभावनाएं लेकर आएगा। कारोबारी गंभीर बने रहें। विरोधी आसपास रह कर परेशान कर सकते हैं। किसी मित्र का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। धन की आमद सामान्य रहेगी। पुराने किसी निवेश से लाभ हो सकता है। घर का वातावरण अचानक ख़राब हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत मिलेगी। मध्यान तक मानसिक दुविधाएं एवं असंतोष की भावना लाभ से दूर रखेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कारोबार को लेकर मानसिक चिंताए लगी रहेंगी। धन संबंधित मामले अटके रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से बचें। चोट लग सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। धन की आमद सामान्य रहेगी। व्यवहारिकता बनाये रखें तो निकट भविष्य में किसी विशेष व्यक्ति का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत में मामूली सी नरमी रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) परिवार के साथ समय बीतेगा। घरेलू उलझनों पर ध्यान अधिक रहेगा। परिजन किसी ना किसी कारण से असंतुष्ट ही रहेंगे। धन संबंधित मामले भी विवाद का कारण बन सकते हैं। अतिआवश्यक कार्यों को पूर्ण करने के लिये संध्या तक प्रतीक्षा करना लाभदायक रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) लाभ कमाने के अवसर हाथ लग सकते हैं। मृदुभाषी बने रहें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। शाम से पहले महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें अन्यथा काम लटक सकते हैं। कारोबारी जोड़-तोड़ की नीति अपनाएंगे जिससे अपेक्षित लाभ नही मिल सकेगा। नौकरीपेशा लोगों में आज संतोष की भावना रहेगी। परोपकार की भावना कम रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र में परिश्रम करने का मन नहीं करेगा जिसके परिणामस्वरूप लाभ भी कम होगा। धन लाभ होने के योग हैं। व्यावहारिक रूप से सक्रिय रहना अत्यंत आवश्यक है। मध्याह्न बाद भविष्य में लाभ कमाने के अवसर हाथ लगेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी मामूली बात पर नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही से बचें अन्यथा मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कारोबारी लाभ की आशा कम रखें। परिजन किसी बात पर भावुक रह सकते हैं। जिस भी कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके विपरीत फल मिलेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। दिन भर व्यस्तता रहेगी। परिजनों की सलाह पर ध्यान दें, लाभदायक सिद्ध हो सकती है। धन संबंधी निर्णय कल तक के लिए टाल दें। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। खान-पान में संयम बरतें।

नोट- 25 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिसरख में नहीं होता रावण दहन, रामलीला भी नहीं होती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here