27 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

91
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 27 December : 27 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

27 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 07.28 बजे तक। नक्षत्र- हस्त पूरा दिन व पूरी रात के बाद सुबह के 05.08 बजे तक। योग- सौभाग्य सुबह के 08.54 बजे तक। उसके बाद शोभना अगले दिन सुबह के 06.52 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.32 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.30 से 09.47 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

28 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 06.09 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा पूरा दिन व पूरी रात के बाद तड़के 04.14 बजे तक। योग- अतिगंड अगले दिन तड़के 04.20 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 02.58 से 04.15 बजे तक। अभिजीत- दिन के 12.02 से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 27 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके कामकाज में सुधार का योग दिख रहा है। आपको व्यवसाय की धीमी गति को तेज करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। वह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारी से तालमेल बनाकर रखना होगा। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और अपने अधिकारियों का कोप भाजन भी बनना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसायियों को साझेदार के सहयोग से आज लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार में यदि आपकी कुछ समस्याएं चल रही थीं, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी नई योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 27 दिसंबर 2021 का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। आय के स्रोत सीमित होंगे। ऐसे में आपको अपने दैनिक खर्च में कटौती करनी होगी। अन्यथा वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपके लिए धन लाभ का योग दिख रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र की समस्या में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आपको अपने कार्य व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा। उन्हें दूसरों के भरोसे छोड़ना आत्मघाती होगा। पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो आगे बढ़ें उससे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज किसी भी तरह के लेन-देन में सतर्क रहें। इसमें नुकसान होने का खतरा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यो को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो)  आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। आप घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि संबंधों में कोई कड़वाहट है, तो वह आज दूर होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए भाग्योदय करने वाला है। कोई संपत्ति लेने का योग बन रहा है। आय के भी नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काफी समय से सोची गई योजना फलीभूत होगी। परिवार की ओर से भी कोई सुखद सूचना मिलने का योग है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहें हैं तो आपको आलस्य त्यागकर अपने साझेदार के साथ मेहनत करनी होगी। नहीं तो आपके साथ कोई धोखेबाजी कर सकता है।

नोट- 27 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here