27 फरवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

94
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 27 February : 27 फरवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

27 फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 08.12 बजे तक। उसके बाद द्वादशी अगले दिन प्रातः 05.42 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा सुबह के 08.49 बजे तक। योग- व्यतिपात शाम के 17.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.19 बजे। राहुकाल- शाम के 16.53 से 18.19 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

28 फरवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी अगले दिन तड़के 03.16 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह के 07.02 बजे तक। उसके बाद श्रावण अगले दिन प्रातः के 05.19 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 02.26 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.14 से 09.41 बजे तक। अभिजीत- 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 फरवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 27 फरवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके नाम रहेगा। विरोधी आपके समक्ष हर तरह से असफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। हालांकि मनचाहा रोजगार पाने के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपको मिला-जुला फल देने वाला है। कामकाज को लेकर दिन के आरंभ से मन में कोई गुप्त चिंता रहेगी। उसका निराकरण दोपहर बाद संभव हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग आज प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज निवेश करना लाभदायक रहेगा। इसका फल आने वाले समय में अवश्य ही दुगुना होकर मिलेगा। शारीरिक रूप से आज चुस्त-दुरुस्त अनुभव करेंगे अपने कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) मन में आज चंचलता हावी रहेगी। हालांकि बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में लापरवाही दिखाएंगे। बाद में उसे गंभीर होकर करेंगे। इससे सफलता की संभावना बढ़ेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप निवेश करने में झिझकेंगे। लेकिन अधूरे कार्यों को पूर्ण करके ही दम लेंगे। इसका लाभ मिलेगा। धन लाभ होने से मनोवांछित कार्य पूर्ण करेंगे। खरीददारी का मन बनेगा। सहकर्मियों के भरोसे नहीं रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 फरवरी 2022 का दिन मिला-जुला फल वाला है। परिवार में थोड़ी गरमा-गरमी रहने पर भी स्थिति सामान्य रहेगी। मित्र-परिजनों के साथ हास-परिहास का वातावरण मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन अनुकूल है। आज आप अधिकांश कार्य समय से पहले कर लेंगे। व्यवसाय के लिए अनुकूल स्थितियां बनेगी। इससे लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए आज समय अनुकूल है। अधिकारी वर्ग से लंबित विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। मित्र से संबंधों में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आप दूसरे की बातों में आकर लाभ से वंचित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें। तभी सफलता मिलेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा चुनौती वाला है। आज निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। इससे सफलता की संभावना बढ़ेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) किसी की बात को धैर्य से सुनने के बदले तुरंत प्रति उत्तर देने से माहौल खराब होगा। कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी। इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। कामकाज के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप अपनी बुद्धि व श्रम से ही सफलता पा सकते हैं। हालांकि आपकी मानसिकता बैठे-बिठाए लाभ पाने की रहेगी। इससे श्रम वाले कार्यों की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना अधिक रहेगी।

नोट- 27 फरवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here