27 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

123
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 27 June : 27 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

27 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया दिन के 03.54 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 01.22 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 04.26 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- शाम के 05.38 से 07.23 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

28 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी दिन के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 12.49 बजे तक। योग- विष्कंभ दिन के 02.05 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.10 से 08.55 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 जून का राशिफल

पढ़ें 27 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। फिर बाधा आने से बिगड़ भी सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप किसी से कोई वादा नहीं करें। उसे पूरा करना तो कठिन होगा। साथ ही आप जिसका भला सोचेंगे, वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके नाम होगा। कुछ विशेष कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले के कंधों पर अतिरिक्त भार आ सकता है। हालांकि आप उसमें भी कुछ विशेष करेंगे। इससे आपको लाभ होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपको कारोबार आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप पर पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। इससे आप थोड़े तनाव में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया काम सौंपा जा सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको कुछ जिम्मेदारी की पूर्ति करनी पड़ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धैर्य रखेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 जून का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इससे आप किसी दबाव में नहीं आएं और न स्वयं को कमजोर समझें। समय सुधरेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपका है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आपको मदद करनी पड़ेगी। आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर रोजगार संबंधी कोई बड़ा फैसला नहीं करें। अन्यथा भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपके आसपास का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि कोई प्रियजन कामकाज संबंधी कोई सलाह दे, तो उसे नजरअंदाज नहीं करें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज किसी नए काम या अनुबंध का योग बन रहा है। ध्यान रखें कि किसी के प्रति मन में गलत विचार नहीं आए। सकारात्मक रहकर ही लाभ होगा। अन्यथा स्वयं भी परेशान होंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संदिग्ध आचरण वाले लोगों से सतर्क रहें। वे आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज लंबे समय से फंसा धन वापस मिल सकता है। भाइयों की मदद से बिगड़े काम बनेंगे।

नोट- 27 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here