28 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 april : 28 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

28 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया रात के 01.34 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा शाम के 05.13 बजे तक। योग- व्यतिपात दिन के 03.51 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

29 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया रात के 10.09 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 02.29 बजे तक। योग- वरिघ दिन के 11.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 28 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार में चल रहा मनमुटाव आज बातचीत से समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों के सहयोग से लाभ मिल सकता है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से आकस्मिक मुलाकात हो सकता है। व्यापारियों को आज नगदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आज अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। काफी समय से चल रही आपकी समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आर्थिक रूप से समय ठीक नहीं है। उधार देने से परहेज करें। उस रकम की वापसी बेहद मुश्किल होगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई संबंधी अवरोध दूर होंगे। उच्च शिक्षा के इच्छुक लोगों का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति करने वाले के लिए भी बेहतर करने का योग बन रहा है। उन्हें लोगों का ठीक-ठाक समर्थन मिलेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) भूमि और भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। हालांकि लेन-देन में सावधानी बरतें। उसमें धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन तनावपूर्ण रहने की आशंका है। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ रहेगी। दूसरों के विवाद से खुद को दूर रखें। अनावश्यक रूप से समस्या में फंस सकते हैं। इससे क्लेश होने का भी खतरा है। जोखिम वाले कार्य आज टाल दें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 अप्रैल का राशिफल मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना चाहिए। अपने सभी कार्यों को सही से पूरा करें। आपका ही कोई सहयोगी आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। उधार धन देने से बचें। वापसी की संभावना कम है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में सोच-समझ कर फैसले लें। नुकसान का खतरा है। सतर्क रहेंगे तो बच सकते हैं। घर के उपयोग की कोई वस्तु खराब हो सकती है। इससे सुख-सुविधाओं में बाधा आने का खतरा है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आया है। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। ननिहाल पक्ष से प्राप्ति का योग बन रहा है। कारोबारियों को मूल धन वापस पाने के लिए भी जूझना होगा। वाहन चलाने में सतर्क रहें। दुर्घटना हो सकती है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। इसमें जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बनते दिख रहे हैं। जिन्होंने पूर्व में कोई निवेश कर रखें हैं, उनके लिए लाभकारी योग है। यात्रा का योग बन रहा है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में किसी शुभ सूचना से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज पुण्य कार्यों पर भी आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। शाम को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अधूरे काम को पूरा करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। वह आज पूरा हो सकता है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के खिलाफ साजिश हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने का योग है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपकी मेहनत का जलवा दिखेगा। कार्यक्षेत्र में काम की प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आप से पीछे रह जाएंगे। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नोट- 28 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here