28 फरवरी का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

95
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 february : 28 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

28 फरवरी का पंचांग

28 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 11.18 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 09.36 बजे तक। योग- धृति शाम के 04.22 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- शाम के 04.54 से 06.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.11 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

1 मार्च का पंचांग

1 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.35 बजे तक। फिर तृतीया अगले दिन सुबह 05.46 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 07.37 बजे तक। उसके बाद हस्त अगले दिन सुबह 05.32 बजे तक। योग- शूल दिन के 12.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.13 से 09.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 28 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई कार्य समय पर पूरा हो जाने से अच्छा लगेगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। इससे आपका कद बढ़ सकता है। कारोबारियों को व्यापार से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है। इसका हल निकालने में फिलहाल उन्हें थोड़ी देर लगेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

वृष

स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। जरा सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। घर की साज-सज्जा में अपेक्षा से अधिक धन खर्च हो सकता है। इससे आप आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। खर्च को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आज अपनी वाणी को नियंत्रण में रखें। विवाद होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

लंबे समय बाद जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा। अपनी बातें उनसे साझा करें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। कई गलतफहमियां दूर होंगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा कठिन समय है। पढ़ाई करने में थोड़ी बाधाएं महसूस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक चलेगा।

कर्क

दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो वह तूल पकड़ सकता है। इससे आपकी परेशानियों में इजाफा होने का खतरा है। शांति और धैर्य से स्थिति का सामना करें। कार्यक्षेत्र में दैनिक कार्यों को पूरा करने में भी आप छोटी-छोटी चुनौतियां से बाधित हो सकते हैं।

सिंह

लंबे समय बाद आपको खुद के लिए वक्त मिलेगा। इसमें आप अपनी रुचि की चीज करना चाहेंगे। साहित्य व कला के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को खुद को साबित करने के अवसर मिल सकते हैं।  किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। इससे मानसिक शांति महसूस होगी।

कन्या

पैसों को लेकर आपको कोई भ्रमित करने का प्रयास कर सकता है। किसी भी तरह के बहकावे में आने से बचें आप को बड़ा नुकसान होने का योग हैं। कारोबार की गति धीमी पड़ने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। परेशान नहीं हों। जल्दी ही किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को बढ़ाने में सफल होंगे।

तुला

28 फरवरी का राशिफल आपके कर्म पर आधारित है। आज आप अपना भाग्य खुद बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी कही हुई बात का गलत मतलब निकाल सकता है। आप अपनी वाकपटुता से उसे समझाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही चुनौतियों से पार पा लेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

घर में कोई छोटा-मोटा तनाव होने का खतरा है। हालांकि माता या किसी वरिष्ठ महिला की मदद से आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की आप से अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। दिन खुशी देने वाला होगा। कारोबारियों को लाभ होने का योग बन रहा है। कामकाज में विस्तार की भी संभावना है।

धनु

विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौती पूर्ण दिन रह सकता है। कोई परिणाम उनकी अपेक्षा अनुसार नहीं आने से हताश हो सकते हैं। निराश न हों। प्रयास करते जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। अनावश्यक विवाद टालने के लिए सोच-समझकर बोलें।

मकर

लंबे समय बाद परिवार के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। आस-पास हो रहे किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। इससे आपके सामाजिक संपर्क क्षेत्र में वृद्धि होगी। माता को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। उनका ध्यान रखें। उन्हें मनाने में थोड़ा समय लग सकता है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा संपन्न काम का क्रेडिट किसी और को मिल सकता है। इससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हीनभावना में आकर ऐसी कोई भी बात नहीं बोलें जिसका आगे चलकर आपको नुकसान हो। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। उनका ध्यान रखें।

मीन

व्यापार में अपेक्षित लाभ मिलने में आपको समय लग सकता है। अभी धैर्य बनाकर प्रयास करते रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में उलझे रह सकते हैं। घर-परिवार में किसी करीबी का स्वास्थ्य खराब होने से थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

नोट- 28 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here