29 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

117
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 april : 29 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

29 अप्रैल। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया रात के 10.09 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 02.29 बजे तक। योग- वरिघ दिन के 11.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.55 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

30 अप्रैल। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी शाम के 07.09 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठ दिन के 12.08 बजे तक। योग- परिघ सुबह के 08.04 बजे तक। उसके बाद शिव अगले दिन तड़के 04.42 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.56 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 29 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। धनहानि का खतरा है। अतः लेन-देन और निवेश में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में जिस काम को काफी समय से करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें सफल रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को शुरू करने में जल्दबाजी नहीं करें। विवाद से जितना संभव हो बचें। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) काफी समय से लंबित योजना के फलीभूत होने का समय आ गया है। उस दिशा में आगे बढ़ें। सिर्फ कार्यक्षेत्र में बदलाव पर अभी इंतजार करें। पुराने मित्र से  मुलाकात हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आकस्मिक रूप से धन प्राप्ति हो सकती है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज ग्रह दशा अनुकूल है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका स्वाभिमान बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्कता जरूरी है। पुराना रोग उभर सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपके लिए सतर्कता जरूरी है। दुर्घटना का खतरा है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विवाद को टालने का प्रयास करें। खासकर साझेदारों से मधुर संबंध बनाए रखें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। खर्च बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा सकता है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 29 अप्रैल का राशिफल मिला-जुला है। दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। रोजगार की तलाश करने वाले के प्रयास सफल होंगे। यात्रा का योग बन रहा है। उसमें चूकें नहीं। उससे लाभ होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन महत्वपूर्ण होगा। आय-व्यय की योजना में बदलाव करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबारियों का कामकाज ठीक चलेगा। थोड़ा प्रयास करेंगे तो कारोबार में विस्तार हो सकेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बीमार होने का खतरा है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) बजट को लेकर सतर्क रहें। गैरजरूरी खर्च अधिक होगा। इससे कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। विरोधी साजिश रच सकते हैं। इससे दिन चिंता में बीतेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। राजनीति करने वाले के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से उलझन से निकल सकेंगे।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लाभ का योग बन रहा है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। बाहर से सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनावश्यक रूप से किसी विवाद में फंस सकते हैं। इससे आपको हानि संभव है। यथासाध्य विवादों से खुद को दूर रखें। आज जोखिम और जमानत के कार्य टाल दें। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। हालांकि लेन-देन में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) ग्रह दशा आपके अनुकूल है। आज आपकी सफलता दिखेगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से खुद भी संतुष्ट होंगे। इसका दूरगामी फायदा मिलेगा। काफी समय से लंबित योजना पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से आकस्मिक मुलाकात होगी।

नोट- 29 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here