29 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

119
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 29 August : 29 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

29 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 11.25 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका पूरा दिन पूरी रात। योग- ध्रुव सुबह के 06.45 बजे तक। उसके बाद वरीयान। शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- शाम के 05.10 से 06.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

30 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 01.59 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 06.39 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 07.47 बजे तक। पूर्व व अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- शाम के 07.34 से 09.10 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 29 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। सहकर्मियों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसका फल अवश्य मिलेगा। इसमें कुछ समय लग सकता है। व्यवसाय के बिखरे कामों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाएंगे। आपको सफलता पाने के लिए श्रम करना होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए ठीक है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। घर में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम को अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप संतान के भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के में व्यस्त रह सकते हैं। इसमें भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) घर और बाहर काफी व्यस्तता रहेगी। इसके बीच भी आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। इससे जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी टकराव संभव है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 29 अगस्त 2021 का राशिफल आपके अनुकूल है। काफी समय से लंबित योजनाओं पर अमल कर दें। सफलता का योग है। यदि प्रयास करें तो कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) बहुत अधिक व्यस्तता के कारण दिन ढलने तक आज आपको थकान महसूस होगी। कुछ विवादित मुद्दों के समाधान के लिए वरिष्ठ परिवारी जनों बातचीत कर सकते हैं। इसका लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) काफी समय से बिगड़े संबंध़ों में सुधार होगा। यदि आज किसी को धन उधार देना पड़े, तो सोच-विचार कर लें। धन वापसी की संभावना कम है। अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में धोखा हो सकता है।  सावधानी बरतें। विशेष रूप से आज अपनी गुप्त बात किसी से साझा नहीं करें। अन्यथा पछताना होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके मधुर व्यवहार से सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। संपत्ति संबंधित डील में निराशा हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आसपास के लोगों, विशेषकर प्रियजनों से आपका टकराव हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। यदि निवेश की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। काफी समय से रुका हुआ कोई धन आज अकस्मात आपके हाथ लग सकता है।

नोट- 29 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here