29 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

80
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 29 December : 29 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

29 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 02.39 बजे तक। योग- सुकर्मा रात के 01.18 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.33 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.41 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

30 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी दिन के 01.40 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा रात के 12.34 बजे तक। योग- धृति रात के 09.50 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 01.41 से 02.59 बजे तक। अभिजीत- 12.03 से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 29 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपको धन के साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आज आप किसी भूमि या भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में यदि व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपके अंदर नई चेतना जाग्रत होगी। इससे आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। ध्यान रहे कि आज जो भी कार्य करें वह सोच-समझ कर करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आप सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने आसपास के लोगों की खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 29 दिसंबर 2021 का दिन मिला-जुला फल वाला है। संपत्ति संबंधित मामलों में आज आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आपको किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज परिवार का सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकता है। इसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आप धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि लंबे समय से चल रहे तनाव के कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में भी वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आप के लिए शांत रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आरंभ में ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़े परिश्रम से ही उसमें सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए लाभ के साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। अतः आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा समझदारी दिखाने से निर्णय गलत होंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है। इसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के लिहाज से समय थोड़ी परेशानी वाला है। भावी योजना से संबंधित कार्यों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े छोटे-मोटे खर्च भी परेशान कर सकते हैं।

नोट- 29 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की उपासना करें, नहीं होगी धन की समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here