29 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

129
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 29 May : 29 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

29 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया सुबह के 06.33 बजे तक। उसके बाद चतुर्थी पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.03 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ शाम के 06.04 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.30 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.13 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.52 से 10.35 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

30 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 02.12 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 04.24 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 08.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.14 बजे। राहुकाल- शाम के 05.30 से 07.14 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

29 मई का राशिफल

पढ़ें 29 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है। आपसे अपेक्षा है कि इसकी उपयोगिता पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) भूमि और भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पारिवारिक कार्य पर खर्च होने का योग है। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज का दिन चैन से गुजरेगा। जिम्मेदारी और भविष्य में बेहतर की संभावना में वृद्धि होगी। कुछ दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खत्म होने लगेंगी। धन प्राप्ति के नए अवसर बनेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) निवेश के लिए अनुकूल समय है। इसका फायदा भविष्य में चल कर मिलेगा। आज खर्च से थोड़े परेशान हो सकते हैं। इससे मासिक बजट पर भी असर पड़ सकता है। अविवाहितों की मनोकामना पूरी हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में लंबित मामलों पर ध्यान दें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने का योग है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। संपत्ति खरीदने से परहेज करें। इसमें फिलहाल नुकसान होने का खतरा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन परेशानी वाला हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या उभर सकती है। किसी नजदीकी से विवाद हो सकता है। इसे टालने की कोशिश करें। अन्यथा बाद में अधिक परेशानी हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 29 मई का राशिफल मिला-जुला है। मानसिक स्थिति अनिर्णय वाली रहेगी। इससे वजह से काम को समय पर नहीं निपटा सकेंगे। व्यस्तता से थकान हो सकती है। लंबित कार्य को पूरा कर सकेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक रूप से आप सक्रिय होंगे। इससे आपको मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भावना में बहकर निर्णय न लें। उचित होगा कि इसे टाल दें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। निर्णय लेने का सही समय है। लटके मामलों को निपटा लें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) भविष्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। कोई फैसला ल सकते हैं। इससे बाद में आपको फायदा होगा। यदि बदलाव की योजना है तो निःसंकोच आगे बढ़ें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) विरोधियों की साजिश से परेशान रहेंगे। अनहोनी की आशंका से मन विचलित रहेगा। धैर्य़ बनाए रखें। सूर्य को अर्घ्य देने से फायदा होगा। साथ रहने वाले लोगों के चयन में सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। यथासाध्य आज हर तरह के विवाद से स्वयं को दूर रखें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्ट लोगों से दूरी बनाकर रखें।

नोट- 29 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here