तीन अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

139
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 3 August : तीन अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

तीन अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 12.59 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी रात के 01.44 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 12.07 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- दिन के 03.49 से 05.30 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

चार अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 03.17 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.25 बजे तक। योग- व्याघात रात के 12.52 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.10 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 02.08 बजे तक। अभिजीत दिन नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन अगस्त 2021 का राशिफल

तीन अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन अनुकूल है। नए मित्र बनेंगे। अपने संपर्कों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक व्यय का योग है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आज जोखिम उठाने का साहस कर सके तो लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका स्वाभिमान बना रहेगा। चोट और रोग से बाधा आ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। प्रमाद करने से बचें।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है। कुछ समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपको सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। यदि आप ऋण लेने का मन बना रहे हैं, तो कदापि न लें। उसे चुकाना अत्यंत कठिन होगा। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए और उपयोगी मित्र भी बनेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा संभव है। सभी सदस्यों की सलाह लेकर निर्णय करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होने के संकेत हैं। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से चल रही समस्या का अंत होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) तीन अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। घर और बाहर के रूटीन कार्यों को भी पूरा करने में  बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपनी पुरानी योजना पर अमल करने का उपयुक्त समय आ गया है। इसमें लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का फैसला लेने का भी यह उचित समय है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज यदि आप चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी। कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन रहा है। इसे गंवाएं नहीं। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कुछ दिनों से चल रहे तनाव में कमी आएगी। घर-बाहर का माहौल थोड़ा अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। इसमें ठीक से सोच-विचार कर लें। आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। भागदौड़ के कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

नोट- तीन अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- भारतीय पंचांग और ज्योतिष

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here