तीन जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

89
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 3 january : तीन जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

तीन जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.31 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा रात के 01.33 बजे तक। योग- व्याघात रात के 01.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.37 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.32 से 09.50 बजे तक। अभिजीत- 12.05 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

चार जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया शाम के 05.19 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा सुबह के 10.57 बजे तक। योग- हर्षण रात के 09.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.38 बजे। राहुकाल- दिन के 03.02 से 04.20 बजे तक। अभिजीत- 12.05 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें तीन जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। हालांकि आपका मन कार्यों से हटकर अन्यत्र भटकेगा। इस कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपका आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी या अन्य कागजी कार्य के लिए कई बार प्रयास करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में मंदी रहने से थोड़े निराश होंगे।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरीपेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे। आपका सामाजिक कद बढ़ेगा। व्यवसायी वर्ग बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधी कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। दिन के अंत में आशानुकूल धन लाभ होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि बुद्धिजीवियों जैसी बनेगी। अति आत्मविश्वास में काम करने से बचें। अन्यथा आप हास्य के पात्र बन सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नया कार्य पाने के लिए जोड़-तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ अपेक्षा से कम रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिक हिस्सा खर्च करना पड़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) तीन जनवरी 2022 का दिन सामान्य रहेगा। आज की गई मेहनत का आपको भरपूर फल मिलेगा। अतः आलस्य को त्याग कर निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने में लग जाएं। जीवनसाथी साथ मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपका दबदबा अधिक रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों से आकस्मिक मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि बाद में धन लाभ होगा। परिवार के बीच अहम की भावना नहीं लाएं अन्यथा हंसी-खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आकस्मिक धन लाभ का योग है। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। संतान के किसी कृत्य के कारण मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए थोड़ा उठापटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यों को पहले करें। लंबे समय में होने वाले कार्यों को फिलहाल स्थगित कर दें। मेहनत का फल आज मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आपसी संबंधों में लापरवाही नहीं बरतें। विशेष रूप से भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें। अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है। इसका सदुपयोग करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका अपेक्षित लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय कम रहेगी।

नोट- तीन जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here