तीन सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

121
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 03 September : तीन सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

03 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 07.44 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु शाम के 04.42 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह के 10.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.20 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

04 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी सुबह के 08.24 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य शाम के 05.45 बजे तक। योग- वरीयान सुबह के 09.39 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.10 से 10.45 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें तीन सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। समाज और परिवार में स्वयं को अपने अलग-थलग पाएंगे। इससे असंतोष बढ़ेगा। क्रोध भी अधिक आएगा। फिर भी संयमित और विवेकपूर्ण रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन ठीक-ठाक है। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। परिवार वाले आपकी बात मानेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। इससे मन परेशान रहेगा। इसका कुप्रभाव कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। अधिकारी नाराज रह सकते हैं। घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) समस्या के बाद भी आज आप अपने अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे। आर्थिक कारणों से महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं। संतान से विवाद की आशंका है। जीवनसाथी के सहयोग से स्थिति सामान्य होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है। आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ सकती हैं। परेशानियों को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) परिणाम के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह से धन कमाने की योजना बनाने वाले को भी लाभ हो होगा। हालांकि इसमें जोखिम भी अधिक रहेगा। सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) तीन सितंबर 2021 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कामकाज के मामले में आशा से अधिक सफलता मिलेगी। निवेश की योजना बना रहे हैं तो बेहिचक आगे बढ़ें, लाभ का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आप भोग-विलास के कार्यों में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से लोगों से संपर्क में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान-प्रदान होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। यात्रा में चोट आदि का भय है। वाहन चलाने में विशेष रूप से सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन उत्तम फल लेकर आया है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। कानूनी विवाद में आपकी जीत का योग है। धनार्जन के लिए भी दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) यदि काफी समय से कोई योजना लंबित है तो अब उस पर बेहिचक आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप चाहें तो स्थान परिवर्तन भी संभव है। पारिवारिक सुख होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

नोट- तीन सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here