30 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

146
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 30 June : 30 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

30 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 01.18 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 02.03 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 12.25 से 02.09 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

एक जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी दिन के 02.01 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद पूरा दिन और पूरी रात तड़के 03.49 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 10.47 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.10 से 03.54 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 जून का राशिफल

पढ़ें 30 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धनलाभ का योग बन रहा है। कामकाज के क्षेत्र में संतोषजनक स्थिति रहेगी। आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक है। भविष्य के लिए धन बचाने का मार्ग प्रशस्त होगा। कारोबारियों को कामकाज की गति बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक होगा। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) लेन-देन के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। आज किसी को भी उधार देने से परहेज करें। वापसी कठिन होगी। साथ ही रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। पुराने मित्रों मुलाकात हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय बाद आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। इसका फायदा मिलेगा। आज अपने लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) थोड़ा परेशान करने वाली सूचना मिल सकती है। आज आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाने में सावधान रहें। दुर्घटना का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 30 जून का राशिफल सफलतादायक है। कारोबारियों को लाभ होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा सफल रहेगी। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। दीर्घकालिक निवेश में अधिक लाभ होगा। कारोबारियों के बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। कामकाज में वृद्धि होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। दूसरों के बहकावे में नहीं आएं। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। विरोधी साजिश रच सकते हैं।

मक

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) अपनी सोच में थोड़ा बदलाव करें। मात्र दूसरे को ध्यान में रखकर फैसला करने के बदले अपने बारे में भी सोचें। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। काम बिगड़ने का खतरा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। यदि कोई नया कारोबार करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आकस्मिक खर्च से परेशानी होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रचनात्मक कार्य करने वाले को सफलता मिलेगी। पठन-पाठन व लेखन के कार्य में भी सफलता का योग है। आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। परिवार पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

नोट- 30 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पहली महाविद्या काली से देवता भी पाते है शक्ति व सिद्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here