30 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

73
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 30 March : 30 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

30 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 01.19 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा दिन के 10.49 बजे तक। योग- शुभ दिन के 01.03 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

31 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.22 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 10.31 बजे तक। योग- शुक्ल दिन के 11.08 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.13 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.38 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.32 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.01 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 मार्च 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 30 मार्च 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको संबंधों में कड़वाहट को मिठास में बदलने का प्रयास करना होगा। यदि आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें क्रोध नहीं करना है, तभी आप अपने कामकाज की वृद्धि कर पाएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) शिक्षा के मामले में आपके लिए यह समय थोड़ी चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी या अपने से संबंधित किसी व्यक्ति की समस्या के कारण परेशान रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज कार्यक्षेत्र या घर में कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अन्यथा आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। वाहन चलाने में आज सतर्क रहें। दुर्घटना का खतरा है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले दिल और दिमाग की ही सुनें। किसी दूसरे की बातों में आना नुकसानदेह होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 30 मार्च 2022 का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। आय सीमित रहेगी। अतः आपको अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ संक्षिप्त यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) ग्रहों की स्थिति में फेरबदल के कारण दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार के लिए उपयोगी कला सीखनी होगी। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप अपने रवैये पर नियंत्रण रखें। आपको मन में किसी के प्रति गलत विचारों को आने से भी रोकना होगा। यदि किसी व्यक्ति से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो स्वयं पहल कर समाप्त करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए रचनात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। इसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। उसमें आपको मन-मुताबिक सफलता मिलेगी। यह देखकर आपके प्रतिद्वंद्वी सहयोगियों का मूड खराब होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) यदि आप किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को ठीक से जांच लें। परिवार के सदस्यों से भी सलाह लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को के लिए समय अनुकूल है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। कानूनी मामले को ज्यादा समय के लिए टालना ठीक नहीं है। अन्यथा वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में नई-नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आप अपने रूटीन के कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं। यह उचित नहीं है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) यदि परिवार के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो रही है, तो आज उसमें वृद्धि होने का खतरा है। ऐसा होने पर यथाशीघ्र चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। नहीं तो समस्या गंभीर हो सकती है।

नोट- 30 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेहद अपने लगने लगे राम (रामेश्वरम की यात्रा-एक)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here