30 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

165
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 30 May : 30 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

30 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 02.12 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ दिन के 04.24 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 08.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.14 बजे। राहुकाल- शाम के 05.30 से 07.14 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

31 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी रात के 01.05 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण दिन के 04.02 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 06.04 बजे तक। उसके बाद इंद्र पूरा दिन व पूरी रात तड़के 04.14 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.14 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.08 से 08.51 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

30 मई का राशिफल

पढ़ें 30 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) असंयमित जीवनशैली से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। इसमें चूकें नहीं। थोड़ी परेशानी होगी लेकिन लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। विद्याथियों के तनाव में कमी आएगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) काम में व्यस्तता के बीच परिवार को भी थोड़ा समय दें। उन्हें आपकी आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। लेखकों के लिए समय उपयुक्त है। उन्हें शुभ सूचना मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव में कमी आएगी। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। थोड़े प्रयास से ही लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। संतान की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज काम-धंधे की तुलना में धार्मिक गतिविधियों में रुचि अधिक होगी। राजनीति में काम करने वालों का कद बढ़ेगा। कारोबारियों को धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला है। पूर्वाह्न में थोड़ा तनाव रहेगा। इसका असर काम पर पड़ेगा। आप थोड़े उदासीन रहेंगे। शाम तक बेहतर परिणाम से उत्साह बढ़ेगा। अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) तनावपूर्ण सूचना मिल सकती है। घर-बाहर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य से स्थिति का सामना करें। दबाव में किसी गलत व्यक्ति का साथ स्वीकार नहीं करें। अन्यथा कुसंगति से हानि होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 30 मई का राशिफल मिला-जुला फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। इससे थकावट महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च अधिक होने का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में परेशानी भर दिन हो सकता है। विरोधी परेशान करेंगे। उनकी बातों में आकर अधिकारी कमियां निकालेंगे। धनलाभ के लिए समझौता करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से तनाव होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) नए मामले में सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। भूमि भवन की खरीद-बिक्री के धंधे में लाभ का योग है। अपने आचरण और वाणी पर संयम रखें। किसी से तीखी झड़प होने सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपका निर्णय सही साबित होगा। पुरानी योजना को आज अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास करें। सफलता की संभावना अधिक रहेगी। कारोबारियों को साझेदारी के काम में सावधानी बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज परिवार में कलह के कारण मन अशांत रहेगा। कलह का कारण भी आपका आचरण बनेगा। कारोबारियों को सामान्य से अधिक लाभ की आशा है। हालांकि किसी बकाया के डूबने का खतरा भी है।

नोट- 30 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here