चार जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

136
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 4 July : चार जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

चार जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी रात के 07.55 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 09.06 बजे तक। योग- सुकर्मा दिन के 12.25 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- शाम के 05.39 से 07.23 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

पांच जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 10.30 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी दिन के 12.12 बजे तक। योग- धृति दिन के 01.30 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.13 से 08.57 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार जुलाई का राशिफल

पढ़ें चार जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन अच्छा है। काफी समय बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। शेयर बाजार में रकम लगाने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। विशेष रूप से कारोबारियों को लाभ होगा। कोई सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति का आत्मसम्मान बना रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। तनाव बढ़ाने वाली कोई बुरी खबर मिल सकती है। दिन भर चिंता और तनाव में रहेंगे। ऐसे में आज जल्दबाजी में कोई अहम निर्णय लेने से परहेज करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं दें। संभव हो तो झुककर स्थिति को शांत कर लें। आज बनते हुए कामों में भी विलंब हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन अच्छा फल देने वाला है। भूमि या भवन का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबारियों के अपने साझेदारों से मतभेद दूर होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) चार जुलाई का राशिफल मिश्रित फल वाला है। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुरानी आय में निश्चितता बनी रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। इस अनुकूल समय का भरपूर लाभ उठाएं। घर-बाहर सफलता मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। काफी समय से चल रहा अवरोध दूर होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ मिलेगा। अतः सफलता के लिए भरपूर प्रयास करें। विद्यार्थी अपने काम उत्साह और लगन से कर पाएगा। कला और संगीत में रुचि वाले को सफलता मिलेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर-बाहर प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे तनाव में कमी आएगी। आज प्रमाद नहीं करें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। खान-पान से सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अनुकूल समय है। बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक स्थिति सुधराने के लिए भरपूर प्रयास करें। अप्रत्याशित लाभ का योग बन रहा है। शार्टकट से दूर रहें।

नोट- चार जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here