चार मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

71
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 4 March : चार मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

चार मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 08.45 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 01.52 बजे तक। योग- शुभ रात के 01.45 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- दिन के 11.06 से 12.33 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

पांच मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 08.35 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 02.29 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 12.36 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- दिन के 09.38 से 11.05 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें चार मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को ठीक से जांच लें। तभी अवसर का लाभ उठा सकेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कुछ विरोधी से मुक्ति मिलेगी। आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। इसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) संतान के भविष्य की योजनाओं पर आप जो भी निवेश करेंगे, भविष्य में आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। लंबे समय से लटका कार्य आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें। किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) चार मार्च 2022 का दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आपको किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में असफल रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) नौकरी कर रहे जातकों का अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। इसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में साझेदार बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। आज आपकी उस पुराने मित्र से अकस्मात मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज यदि आपका किसी से कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम में एकाग्र होना होगा। अन्यथा वे जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसके कारण आपको थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में सफल रहेंगे। प्रेमी जोड़ों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। उन्हें सफलता मिलेगी।

नोट- चार मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here