पांच मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

83
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 5 March : पांच मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

पांच मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 08.35 बजे तक। नक्षत्र- रेवती रात के 02.29 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 12.36 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.23 बजे। राहुकाल- दिन के 09.38 से 11.05 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

छह मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 09.11 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी अगले दिन तड़के 03.51 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 12.01 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.24 बजे। राहुकाल- शाम के 16.56 से 18.24 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें पांच मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। उचित होगा कि आप अपनी लंबित महत्वाकांक्षी योजना को प्रारंभ करें। निवेश के लिए फिलहाल समय ठीक नहीं है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आर्थिक रूप से अनुकूल स्थिति बन रही है। निवेश करने पर लाभ मिलेगा। नियमित आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। दुर्घटना का खतरा है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे जातक को अच्छी सूचना मिलने का योग बन रहा है। जो लोग काम कर रहे हैं, उनके लिए भी अनुकूल स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में उनका कद बढ़ेगा। विरोधियों की साजिश से राहत मिलेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई-बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अन्यथा संबंध बिगड़ जाएंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पांच मार्च 2022 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। यदि आपने अपने धन का कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए दिन उत्तम है। काफी समय से फंसा धन आपको वापस मिलने का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपके सामने आय के नए स्रोत आएंगे। उसे आपको पहचान कर लाभ उठाना होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) किसी महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। शाम को आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उत्तम है। साझेदारी में काम को करने की योजना है तो उसके लिए दिन उत्तम है। हालांकि मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए जमकर संघर्ष करना पड़ सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसमें आपको अपने परिवार वाले की सलाह की आवश्यकता होगी। अच्छे कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है। मौसम के प्रभाव के कारण आपको जुकाम, बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) संबंधों के लिहाज से सतर्क रहने का दिन है। आपके व्यवहार व बातचीत से प्रियजन नाराज हो सकते हैं। ऐसा होने पर उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

नोट- पांच मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here