मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा, जानें 6 जनवरी का राशिफल

105
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 6 january : मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा है। जानें 6 जनवरी का राशिफल। इसके साथ देखें दो दिन का पंचांग। इसमें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

06 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 02.06 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 05.10 बजे तक। योग- अतिगंड- रात के 12.13 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.39 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

07 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 11.57 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दोपहर बाद के 03.46 बजे तक। योग- सुकर्मा- रात के 09.16 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.40 बजे। राहुकाल- दिन के 01.46 से 03.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह जनवरी का पंचांग

मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा है। पढ़ें छह जनवरी का राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसे बीतेगा दिन। क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका भाग्य होगा साथ और किसे करना होगा अभी इंतजार? इसके साथ ही घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज आपका समय समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना या बढ़ाना चाहते हैं वह अपनी योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।

वृष

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से जो काम करना चाह रहे हैं उसकी शुरुआत हो सकती है। पूर्व में किए किसी कार्य का मनचाहा परिणाम मिल सकता है हालांकि कोई नया काम शुरू करने में फिलहाल दिक्कत महसूस हो सकती है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा

मिथुन

मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र व कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार आगे बढ़ेगा। नौकरी बदलने का मन है तो प्रयास कर सकते हैं। सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकता है।

कर्क

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का समय आपके लिए अच्छा है। करियर नए आयाम पर पहुंचेगा। लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आप उनके प्रयास निष्फल करने में सक्षम रहेंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है।

सिंह

दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इसके साथ ही फिजूल के भी बहुत खर्च हो सकते हैं। उन पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग जिस लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं उसमें सफलता मिल सकती है।

कन्या

कारोबारियों के लिए समय ठीक है। उन्हें लाभ मिलने का योग है। लेकिन यदि विस्तार करने का इरादा हो तो पहले किसी वरिष्ठ की सलाह ले लें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे लगन से करें। उन्हें सफलता मिल सकती है।

तुला

सभी निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए आपके मन में ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का मन थोड़ा चंचल हो सकता है। सतर्क रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यापारी एक बार में तेजी से आगे बढ़ने से परहेज करें। धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोग छोटी-छोटी बातों में बहस करने से बचें।

वृश्चिक

मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय ठीक है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। हालांकि कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद से मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु

आज का समय आपके लिए अच्छा है। विद्यार्थियों को ध्यान एकाग्र करने में कोई समस्या महसूस नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोग फालतू में समय बिताने से बचें। अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के सचेत रहें। उससे संबंधित परेशानी हो सकती है।

मकर

घर परिवार में उन्नति का योग है। संतान या छोटे भाई-बहन से सुखद सूचना मिल सकती है। किसी बड़ी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति महसूस होगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कुंभ

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आज आपकी कोशिश रंग लाएगी। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसी कोई हल्की हरकत करने से बचें। इससे अधिकारी आपके बारे में नकारात्मक छवि बनाएं। वह बाद में नुकसानदेह हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। निवेश करने के लिए समय ठीक है।

मीन

आपका दिन अच्छा है। कानूनी विवाद का अंत आपके पक्ष में होगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। हालांकि आप उन से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है।

नोट- मिथुन व वृश्चिक का दिन अच्छा में आपने छह जनवरी का राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो इस तरह के विचार की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें – जानें ध्यान के चमत्कार और उपयोगिता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here