छह अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

123
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 6 October : छह अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

06 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावास्या दिन के 04.34 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 11.20 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 08.33 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.01 बजे। राहुकाल- दिन के 12.09 से 01.37 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग (शारदीय नवरात्र आरंभ)

07 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा दिन के 01.46 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 09.13 बजे तक। योग- वैधृति रात के 01.40 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.17 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.00 बजे। राहुकाल- दिन के 01.37 से 03.04 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.45 से 12.32 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें छह अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा और व्यापार कर रहे जातकों को आज कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। इससे थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि लंबे समय से फंसा धन आज प्राप्त हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला है। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें प्रारंभ में आपको कुछ न कुछ विघ्न अथवा विलंब होगा। हालांकि व्यवहारिकता के बल पर आप काम पूरा कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज नौकरीपेशा जातक का कार्यक्षेत्र में अपने किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है। उससे वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल वाला है। कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज किसी को भी उधार देने से पहले ठीक से सोच विचार कर दें। रकम की वापसी कठिन होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) छह अक्टूबर 2021 का राशिफल थोड़ा परेशान करने वाला है। आज आपको कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने को लेकर सतर्क रहें। कोई समस्या हो, तो शीघ्र चिकित्सक की सलाह लें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दांपत्य जीवन में लंबे  समय से चली आ रही समस्या समाप्त होगी। इसके कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज ससुराल पक्ष से लेन-देन के दौरान सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से सफलता लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण थोड़ी परेशानी होगी। इसी दौरान कोई मित्र आ सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कामकाज के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। इससे मन प्रसन्न होगा। आज आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। उन्हें बाहर के खाने से परहेज कराएं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। उनका कद बढ़ेगा। परिवार के साथ धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जा सकते हैं। इसमें आप कुछ खर्च कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) स्वभाव में थोड़ी तल्खी आ सकती है। आज आपका रूखा व्यवहार किसी के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। कार्य करते हुए मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी। सतर्क रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। आय के अनुपात में ही व्यय करने से बचत नहीं कर सकेंगे। आज महिला सहकर्मी से मदद मिलेगी। उसे चुकाना कठिन होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है।

नोट- छह अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here