सात जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

140
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 7 June : सात जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

07 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी सुबह के 08.48 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी पूरा दिन और पूरी रात। योग- अतिगंड पूरा दिन व पूरी रात। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.17 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.07 से 08.51 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

08 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 11.24 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी सुबह के 05.36 बजे तक। उसके बाद कृतिका। योग- अतिगंड सुबह के 05.42 बजे तक। उसके बाद सुकर्मा। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 03.49 से 05.33 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात जून का राशिफल

पढ़ें सात जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कामकाज के क्षेत्र में प्रगति का योग है। सहयोगियों का सक्रिय सहयोग मिलेगा। घर और बाहर प्रसन्नता और उत्साह का माहौल बना रहेगा। आपका कद और बड़ा होगा। काफी समय से लटकी योजना फलीभूत होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। कहीं से कोई तनाव देने वाली सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश के लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आज किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। सुखद सूचना मिल सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में कद बढ़ेगा। इससे अधिक व्यस्तता के बाद भी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ी समस्या हो सकती है। आकस्मिक खर्च का योग बन रहा है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कला-संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आज फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करें। प्रियजनों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) सात जून का राशिफल आपके अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों को लाभ होगा। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। भेंट व उपहार मिल सकता है। पुराने कानूनी विवाद से छुटकारा मिलने का योग है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और बढ़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। कोई नई और प्रभावशाली योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र सहित स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी होगी। अचानक खर्च आने से जेब पर असर पड़ेगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं है। फिलहाल उसमें जल्दबाजी न करें। संतान से सुखद सूचना मिल सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य कर पाएंगे। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम रह सकता है। दौड़-धूप अधिक हो सकती है। आय में कमी संभव है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन चुनौतीपूर्ण है। किसी भी तरह के विवाद में हिस्सा नहीं लें। अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। परिवार वाले भी अपेक्षा रखेंगे। दोनों में संतुलन बनाना कठिन होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्य सिद्धि होने से प्रसन्नता होगी। लोगों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल है। कामकाज अच्‍छा चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

नोट- सात जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here