सात सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

118
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 7 September : सात सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

07 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या सुबह के 06.21 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अगले दिन तड़के 04.37 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी शाम के 05.05 बजे तक। योग- साध्य रात के 02.21 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.36 बजे। राहुकाल- सुबह के 03.27 से 05.01 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 बजे से 12.44 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

08 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 02.33 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 03.56 बजे तक। योग- शुभ रात के 11.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.52 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें सात सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में बैठे छात्र रो सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार का वातावरण आपकी लापरवाही के कारण आज अशांत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- महाविपरीत प्रत्यंगिरा मंत्र का कोई नहीं कर सकता सामना </ a>

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि संपत्ति संबंधित कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। संतान की उन्नति से मन में प्रसन्न रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आज परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे। आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना चाहिए।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सात सितंबर 2021 का राशिफल कुल मिलाकर लाभदायक रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है। घर में सुख-शांति के लिए आपको अपने क्रोध व वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौकरीपेशा के लिए मध्यम लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए दिन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी निष्ठा रहेगी। इससे शांति अनुभव करेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिलाजुला फल वाला है। आज आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आरंभ में कुछ बाधा आएगी। हालांकि बाद में उसमें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से तनाव संभव है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। आकस्मिक खर्च से आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) प्रारंभिक चुनौतियों और बाधाओं को पार कर आज आप निखरेंगे। सहकर्मी आपके विश्वास का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपने कौशल से आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। आज आपको कार्यालय में कुछ अधिक काम दिया जा सकता है। घबराएं नहीं, मेहनत से आप सभी कार्य समय से पूरे कर लेंगे। अंततः आपकी स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आध्यात्मिक रूप से दिन अच्छा है। दान-पुण्य में करने के लिए अवसर मिलेंगे। इनका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भविष्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। भविष्य को ध्यान में रखकर कोई फैसला ले सकते हैं। यदि स्थान परिवर्तन की सोच रहे हैं तो उस पर आगे बढ़ें। समय ठीक है।

नोट- सात सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here