नौ अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

136
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 August : नौ अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

नौ अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 06.56 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 09.50 बजे तक। योग- वरियान रात के 10.15 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.47 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.27 से 09.07 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

दस अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 09.53 बजे तक। योग- परिघ रात के 08.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.05 बजे। राहुकाल- दिन के 03.46 से 05.25 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें नौ अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन अच्छा है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। सम्मान बढ़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कुछ समय से चल रही समस्याएं दूर होंगी। आज आपको कोई अहम कार्यभार सौंपा जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी हो सकती है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) सभी को साथ लेकर चलने की सोच आपके लिए मददगार होगी। आज आपको अपने काम को पूरा करने में सहयोगियों की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। विरोधियों की साजिश से परेशान रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में काम करना लाभदायक होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो)  नौ अगस्त 2021 का राशिफल थोड़ी परेशानी लेकर आया है। दूसरे के विवाद से स्वयं को दूर रखें। अन्यथा अनावश्यक रूप से परेशानी में फंस जाएंगे। किसी भी तरह के लेन-देन से आज परहेज करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) बाधा मुक्ति के लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। इससे परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्थान परिवर्तन के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि इस दौरान आप परिवार के लिए भी कुछ समय निकालने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौती लेकर आया है। विशेष रूप से आपको आय और व्यय में संतुलन बनाना होगा। कुछ आकस्मिक खर्च के योग दिख रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। कार्यक्षेत्र में प्रारंभ में विरोधी परेशान कर सकते हैं। बाद में स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। घर के लिए कुछ आवश्यक सुविधाओं वाले सामान खरीद सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) सामाजिक क्षेत्र में आज आपके व्यक्तित्व निखरेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। इससे लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आज छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर ही धन खर्च करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। यदि आपने कहीं धन का निवेश किया है, तो उससे आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप जितना परिश्रम करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आज भरपूर श्रम करना पड़ेगा। रोजगार के लिए परेशान लोगों को आज और उपयुक्त अवसर प्राप्त होंगे।

नोट- नौ अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here