पांच अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

128
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 05 april : पांच अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

पांच अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 02.18 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ रात के 02.05 बजे तक। योग- शिव शाम के 04.54 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.41 से 09.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

छह अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी रात के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 02.35 बजे तक। योग- सिद्ध अपराह्न के 03.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 03.33 से 05.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच अप्रैल का राशिफल

पढ़ें पांच अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपका व्यवहार थोड़ा तीखा हो सकता है। आपका मन सरल एवं सात्विक कार्यों को छोड़कर अनर्गल प्रवृतियों की तरफ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को संयम बरतना होगा। अन्यथा कार्यक्षेत्र में संबंध बिगड़ेंगे। इसका दूरगामी नुकसान होगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कल्पना की तुलना में यदि मेहनत पर अधिक ध्यान देंगे तो लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे। सपनों की दुनिया में ज्यादा रहना आपको क्षति पहुंचा रहा है। आज जल्दबाजी में किसे से धन देने संबंधी वादे नहीं करें। आपके पैसे डूब सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपका अपने परिवार वालों के साथ कुछ व्यापारी वैचारिक मतभेद हो सकता है। इससे घर में माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। सहकर्मियों के बीच भी आपकी प्रशंसा होगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कटु व्यवहार और क़ड़वे बोल से आपके सम्मान में कमी आएगी। इस दिशा में सतर्कता बरतें। सिर्फ जरूरी बात करें। धन लाभ का योग बन रहा है। इसके लिए अधिक श्रम करना पड़ेगा। संतान या छोटे भाई-बहन के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) भाग्य आज आपके साथ रहेगा। पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी लाभ के अवसर मिलेंगे। ध्यान रखें कि इस चक्कर में ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ें। अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। विरोधी साजिश रच सकते हैं, हालांकि उन्हें असफलता मिलेगी।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन व्यस्तता में बीत सकता है। मेहनत करेंगे तो अच्छा परिणाम भी मिलेगा। इसलिए संतोषी स्वभाव को त्याग कर जमकर प्रयास करें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों का कद बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पांच अप्रैल का राशिफल शानदार है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पुरानी योजना को कार्य रूप देने की स्थिति बन रही है। कारोबारियों को अपना व्यापार बढ़ाने की रास्ता दिखेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन सावधानी में बिताएं। किसी को भी अपनी निजी बातें और योजनाएं नहीं बताएं। आज आपको धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों को भी अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। विशेषज्ञ या बड़ों की सलाह लेकर काम करें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। युवा जोड़ों के लिए रास्ता प्रशस्त होगा। विवाहित लोग भी जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कारोबारियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय है। कारोबार में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। साझेदारी में काम करने वाले को अपने साथी से निराशा हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। यह स्थिति तात्कालिक है, इसमें सुधार होगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कभी मन प्रसन्न तो कभी दुखी होगा। घर से लेकर कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने काम से तो संतुष्ट होंगे लेकिन कुछ प्रतिक्रियाएं दुखी कर देंगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दूसरों के विवाद से दूरी बनाकर रखें। बेवजह फंस सकते हैं। पारिवारिक कारोबार में उलझन के लिए जीवनसाथी की सलाह सहायक सिद्ध होगी। धन लाभ की संभावना बन रही है। इसके साथ ही कुछ बाधाएं भी हैं। अपना प्रयास जारी रखें।

नोट- पांच अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here