छह मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

115
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 06 May : छह मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

06 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 02.10 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 10.32 बजे तक। योग- इंद्र रात के 07.22 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.39 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

07 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 03.32 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 12.26 बजे तक। योग- वैधृति रात के 07.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.00 बजे। राहुकाल- दिन के 10.37 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह मई का राशिफल

पढ़ें छह मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) रोजगार के क्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में आपके कठिन प्रयास से लक्ष्य की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अध्यात्म के प्रति आज आपका झुकाव रहेगा। इससे मानसिक शांति और मजबूती महसूस करेंगे। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ अवरोध संभव है। इसीलिए उन्हें करने से आज बचें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भविष्य की योजनाओं पर काम करने में आज आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। भूमि या भवन में निवेश करने पर फायदा होगा। शाम के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें। अन्यथा चोट लगने का भय बना हुआ है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा वाद-विवाद होने की आशंका है। भविष्य में इससे नुकसान होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन भी होता दिख रहा है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने का योग है। धार्मिक अनुष्ठानों पर समय और धन खर्च हो सकता है। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से आपका सम्मान बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपने और प्रियजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कष्ट होने की आशंका दिख रही है। अतिरिक्त खर्च का योग बन रहा है। जोखिम उठाने या दूसरों की जमानत लेने के कार्य को फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) छह मई का राशिफल आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। समय से पहले काम पूरा करके आप अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। आकस्मिक खर्च से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी गहरी साजिश रच सकते हैं। वे आपको गलत साबित करने की कोशिश करेंगे। इस मामले में ग्रह दशा आपके साथ है। आप साजिशों के बीच भी मजबूती से निखरेंगे। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) प्रियजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपके नए अच्छे मित्र भी मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा। हालांकि इसके बाद भी आप परिवार के लिए समय निकाल लेंगे।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की परेशानी आज भी बरकरार रहेगी। कारोबार की समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको किसी बुजुर्ग अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। उनमें बेहतर करने का जज्बा दिखेगा। आप अपने मित्रों के काम आएंगे। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आर्थिक नुकसान का योग है। लेन-देन में सावधान रहें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार करने वाले को सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवस्था आपके पक्ष में हो सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ा हुआ दिखेगा।

नोट- छह मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन : दूर होते हैं सारे दुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here