नौ मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 09 May : नौ मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

09 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी रात के 07.30 बजे तक। नक्षत्र- रेवती शाम के 05.29 बजे तक। योग- प्रीति रात के 08.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- दिन के 05.20 से 07.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

10 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 09.55 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 08.26 बजे तक। योग- आय़ुष्मान रात के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.02 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.15 से 08.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ मई का राशिफल

पढ़ें नौ मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर आज का काम का बोझ अधिक हो सकता है। उन्हें मेहनत से कार्य करके अपने क्षेत्र में महारत हासिल करनी होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। अधिकारी की मदद से भूमि से संबंधित मामला निपट सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में सहयोगी आज आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आपको उनकी बात समझनी होगी। आपको दोस्त की मदद की आवश्यकता होगी। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। उचित होगा कि उनकी बात मानकर आगे बढ़ें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल है। आपके काम की प्रशंसा होगी। कद बढ़ने का योग है। जरूरतमंदों की सेवा से पुण्य अर्जित करेंगे। हालांकि मन में खर्च बढ़ने की भावना रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) साझेदारी में कारोबार करने वाले फिलहाल रुक जाएं। अभी उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा की संभावना है। कुछ समय से रिश्तेदारों के साथ यदि कोई कटुता चली आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पुरानी कार्य योजना पर अब काम करने का उपयुक्त समय आ गया है। हालांकि उसमें कुछ आकस्मिक फेरबदल करना पड़ सकता है। परिवार में किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आठ मई का राशिफल अनुकूल नहीं है। आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की अड़चनों से परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक खर्च से बजट पर असर पड़ सकता है। जीवनसाथी से नोक-झोंक हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की जानकारी मिलेगी। पुराने रोग में आज सुधार होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। इससे आपकी ख्याति और बढ़ेगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन अनुकूल है। काफी समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। मित्रों की मदद से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर संतुष्टि मिलेगी।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) व्यवसाय में अधिक धन लगाना अभी फायदे का सौदा रहेगा। विवाद से बचने की कोशिश करें। नई कार्य योजना में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति खुद व परिवार को सतर्क रखें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा का योग बन रहा है। कला व साहित्य से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपकी धर्म में आस्था बढ़ेगी। कानूनी मामलों में अनुकूलता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार वालों को बाहर ले जाने और खाने-पीने से परहेज कराएं। संतान के प्रदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा।

नोट- नौ मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here