एक जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 1 january : एक जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

एक जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 07.17 बजे तक। उसके बाद चतुर्दशी पूरा दिन व पूरी रात 03.41 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 07.18 बजे तक। योग- गंड दिन के 01.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.49 से 11.07 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

दो जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 12.02 बजे तक। नक्षत्र- मूल शाम के 04.23 बजे तक। योग- वृद्धि सुबह के 09.43 बजे तक। उसके बाद ध्रुव अगले दिन सुबह के 05.30 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.36 बजे। राहुकाल- शाम के 04.18 से 05.36 बजे तक। अभिजीत- 12.04 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें एक जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपका मन एकाग्र नहीं हो सकेगा। अतः बड़े निर्णय लेने से परहेज करें। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आप यदि किसी की सहायता करेंगे तो वह इसमें आपका स्वार्थ समझ सकता है। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपको नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) यदि आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं से मन परेशान हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी ख्याति फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा। शाम को किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) एक जनवरी 2022 का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आज आपके कार्य समय पर पूरे नहीं हो सकेंगे। इसके बाद भी धन की ठीक-ठाक आमद होने से मन संतुष्ट रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको शीघ्र सफलता प्राप्त होगी। इससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। इस कारण परिवार के सदस्यों से आपका विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। अन्यथा संबंध खराब होंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में आज तनाव और निराशा के कारण मन अशांत रहेगा। इस क्रोध को घर में उतारने से वहां का माहौल भी खराब होगा। परिजन आपसे नहीं चाहते हुए भी दूरी बनाकर रहेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय नहीं लें। अन्यथा आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में नकारात्मक समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यस्तता से भरा दिन रहेगा। व्यवसाय के साथ घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से कार्य में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। परिवार के बुजुर्ग की सहायता व मार्गदर्शन से दबाव कुछ कम होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन तनावपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों से आज कुछ न कुछ गड़बड़ी होने का खतरा है। आर्थिक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद बाधित होगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चल सकेंगे।

नोट- एक जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here