एक मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

72
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 1 March : एक मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

एक मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्दशी रात के 01.00 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा अगले दिन तड़के 03.48 बजे तक। योग- परिघ दिन के 11.18 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- दिन के 15.27 से 16.54 बजे तक। अभिजीत- 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

दो मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 11.04 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 02.37 बजे तक। योग- शिव सुबह के 08.21 बजे तक। उसके बाद सिद्ध अगले दिन सुबह के 05.43 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 14.00 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें एक मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। हालांकि इसके बाद श्रम फलीभूत होगा। एक से अधिक साधनों से धन लाभ होने की संभावना है। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक क्षेत्र में काम करने वाले के लिए दिन ठीक रहेगा। शेयर बाजार में जुड़े लोगों को अचानक उतार-चढ़ाव से संभलने का अवसर नहीं मिलेगा। हालांकि संध्या तक आशानुरूप धन लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र या घर में काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थी एवं नौकरीपेशा लोग बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान के पात्र बनेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) खर्च में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा। इसके कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) एक मार्च 2022 का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का व्यवहार भी अपेक्षानुरूप नहीं रहेगा। सरकारी कार्य थोड़े श्रम से कर लेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। प्रातः काल से मन में धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी। धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) धन लाभ के योग हैं। जल्दबाजी से बचें। अन्यथा गलत जगह निवेश हो सकता है। प्रियजनों के साथ भोजन व वाहन सुख मिलेगा। सुखोपभोग के खर्च लगे रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी। निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। आज आपका मधुर व्यवहार आपको सामाजिक क्षेत्र में भी  प्रसिद्धि दिलाएगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से बीतेगा। सुख के साधन मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धन लाभ की आशा जगेगी लेकिन अंत समय में ढीली पड़ जाएगी। खर्च आज संचित कोष से करना पड़ेगा। किसी वादे को अंत समय पर टालने से परिजन क्रोधित रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरीपेशा लोग अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में आक्रामक रुख अपनाने से बचें। सरकार संबंधित कार्यों में आज प्रयास करने पर गति आएगी।

नोट- एक मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here