10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

72
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 March : 10 मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी अगले दिन तड़के 05.34 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 11.30 बजे तक। योग- प्रीति रात के 02.14 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.39 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

11 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 02.36 बजे तक। योग- आयुष्मान अगले दिन तड़के 03.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें 10 मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आपके रुके कार्यों के पूरे होने से मन प्रसन्न होगा। आज आप परिवार जनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रह सकता है। आपको अपने खर्च पर लगाम लगानी होगी। अन्यथा भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। आज आप सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ सफलता का योग है। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 10 मार्च 2022 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आकस्मिक खर्च से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। आय के स्रोत सीमित रहेंगे। दोपहर बाद शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। हालांकि अधिक व्यस्तता रहने के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी नरम-गरम रह सकता है। इसलिए यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में कारगर साबित होगी। मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद में समय बिताएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ नए मित्र बनेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से आज का दिन अनुकूल है। धन प्राप्ति सु्गम होगी। किसी व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। तभी मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। पराक्रम से कार्य में सफलता मिलेगी। आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। नया कार्य करने की योजना बन सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) परिवार के छोटे सदस्यों के प्रति चिंता रहेगी। किसी के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। तनाव बढ़ाने वाली सूचना मिल सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। आय बनी रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

नोट- 10 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here