दस मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

129
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 10 march : दस मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

दस मार्च का पंचांग

10 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी दोपहर बाद के 02.40 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 09.03 बजे तक। योग- परिघ दिन के 10.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 मार्च का पंचांग

11 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 02.39 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 09.45 बजे तक। योग- शिव सुबह के 09.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस मार्च का राशिफल

पढ़ें दस मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा है तो समय उपयुक्त है। आगे बढ़ सकते हैं भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों के साथ खींचतान बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें अन्यथा अपना नुकसान कर लेंगे।

वृष

संपत्ति से जुड़ा कोई भी अहम निर्णय लेने से फिलहाल बचें। नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कल्पनाशीलता में वृद्धि होने से प्रदर्शन में सुधार होगा। किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनकर मानसिक शांति महसूस करेंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

लंबे समय से लटका हुआ कोई कार्य पूरा हो जाएगा। इससे आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विरोधियों पर हावी होने में आप सफल रहेंगे। घर-परिवार में किसी छोटी बात पर कोई बड़ा विवाद हो सकता है। हालांकि उसे सुलझाने में आप की अहम भूमिका रहेगी। माता के स्वास्थ्य को सुधरने में समय लग सकता है।

कर्क

जरूरत से ज्यादा किसी चीज पर विचार करने के कारण आप खुद को दुविधा में महसूस करेंगे। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। पूर्व में किए गए कार्यों में अपेक्षा के अनुसार कम परिणाम मिलने की संभावना कम है। कारोबारियों को भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ हो सकता है।

सिंह

आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। दृढ़ इच्छाशक्ति आपको मुश्किल से मुश्किल काम निपटाने में मदद करेगी। क्रोध की भावना आप पर हावी हो सकती है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। लंबे समय से लटका हुआ कोई सरकारी कार्य पूरा हो जाएगा।

कन्या

दस मार्च का राशिफल थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। भावनात्मक रूप से आप थोड़े कमजोर हो सकते हैं। ऐसा कोई भी निर्णय भावना के प्रवाह में लेने से बचें जिससे आप खुद का ही नुकसान कर बैठें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की चर्चा और विवाद से दूरी बनाकर रखें। किसी सहकर्मी की तरफ आपका व्यवहार उग्र हो सकता है।

तुला

मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को मित्रों से कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। संतान पक्ष से आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। अधिक संवेदनशील होने से बचें। किसी भी तरह के कानूनी निर्णय सोच-समझ कर लें। शब्दों के चुनाव पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक

अपने दृढ़ आत्मविश्वास से आप कोई भी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबारियों को अपनी बुद्धिमत्ता से कई ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े जोखिम भरे हो सकते हैं। हालांकि उन्हें आगे चलकर इसका फायदा मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य करने के तरीके से प्रसन्न होंगे। पदोन्नति के योग हैं।

धनु

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मन की बात किसी को न बताएं अन्यथा लोग आपकी ही बातों का अनुचित लाभ उठा सकते है। कार्यक्षेत्र में नौकर और मातहत सहकर्मी की गतिविधियों पर नजर रखें।

मकर 

दिन भर सावधानीपूर्वक रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक खर्चे सामने आ सकते हैं। उसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं रहने के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वभाव और क्रोध में उग्रता बनी रहेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। संभल कर रहें।

कुंभ

किसी छोटी सी बात का बड़ा विवाद होने से जीवनसाथी और आपके रिश्तों पर असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके निष्पक्ष व्यवहार की वजह से आपकी प्रशंसा हो सकती है। कानूनी पचड़े से बचकर रहें। आपकी कही गई किसी बात की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है। इसलिए आज सोच समझ कर बात करें।

मीन

आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज मन तनाव मुक्त रहेगा। कार्यों में थोड़ा विघ्न अनुभव हो सकता है। कोई सहकर्मी आपके लिए अति उपयोगी साबित होगा। उससे काम को ठीक से निपटा लेंगे। उसकी कोई सलाह से आपका जरूरी काम समय पर खत्म हो जाएगा। इस वजह से मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।

नोट- दस मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन : दूर होते हैं सारे दुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here