13 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 13 april : 13 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

13 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 10.16 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी दिन के 02.20 बजे तक। योग- विष्कुंभ दिन के 03.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- दिन के 03.34 से 05.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

14 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया दिन के 12.47 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी शाम के 05.23 बजे तक। योग- प्रीति शाम के 04.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- दिन के 12.22 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 13 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। कई दिनों से साजिश रच रहे विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। व्यापारियों को भी आज भरपूर लाभ होगा। उनकी विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा। शाम का समय मनोरंजक रहेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) उत्तम फलदायक दिन रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होने का योग है। हालांकि कार्यालय में अपने साथ कार्य करने वाले साथियों के कारण कुछ तनाव मिल सकता है। उनसे परेशान न हों। स्थिति जल्दी ही आपके अनुकूल होगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) थोड़ी कठिनाई भरा दिन हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खासकर खान-पान में सतर्कता बरतें। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) मिलाजुला फल वाला दिन रहेगा। व्यस्तता के बाद भी अपने व परिवार के लिए कुछ अच्छा समय बिता सकेंगे। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। उनसे सावधान रहें।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) थोड़ी परेशानी वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में खींचतान बनी रहेगी। परिवार में भी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका है। फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 अप्रैल का राशिफल आपके अनुकूल है। आपको आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में कद बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में की गई कोशिश सार्थक होगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) ग्रहों का योग अनुकूल है। दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) मानसिक रूप से देखें तो दिन संतोषजनक रहेगा। मन में सुकून का भाव रहेगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। लेन-देन में सावधान रहें। आज किसी को भी दिया धन वापस आने में मुश्किल होगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से आय आय की तुल ने अधिक व्यय होने का योग है। किसी नजदीकी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। कार्य़क्षेत्र में जितनी मेहनत की है, उतना फल अवश्य मिलेगा। कारोबारी में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) चुनौती से भरा दिन रहेगा। नौकरी में विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शांति और धैर्य से उनका मुकाबला करेंगे तभी वे परास्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। इससे परिवार के लोग कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपस में नोकझोंक हो सकती है। हालांकि इसके बाद भी दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

नोट- 13 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here