13 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

127
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 13 march : 13 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

13 मार्च का पंचांग

13 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 03.50 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 12.22 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 07.55 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- दिन के 09.32 से 11.01 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

14 मार्च का पंचांग

14 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा शाम के 05.06 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 02.20 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 07.40 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 मार्च का राशिफल

पढ़ें 13 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। लगाए हुए धन मिलने में थोड़ी बाधाएं महसूस हो सकती हैं। पैसों से संबंधित दिक्कतें कार्यक्षेत्र में भी कामकाज को प्रभावित करेंगी। कर्ज का लेनदेन करने से फिलहाल बचें। परिवार में विवाद होने के योग हैं। किसी से भी उलझने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष

कार्यक्षेत्र में आज जो भी निर्णय लेंगे उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। इसको लेकर थोड़ी चिंता मन में बनी रह सकती है। आपके काम में अन्य लोगों का दखल देना अखरेगा। फिर भी व्यवहारिकता के कारण उसे सहन करना ही पड़ेगा। फिलहाल निवेश करने से बचें। मूलधन भी फंसने का खतरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल देगा। फिजूल की बातों पर ध्यान नहीं दें। अपने कार्य को योजना बनाकर करें। दोपहर बाद अवश्य ही कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। नौकरी वालों के लिए दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा। इसका परिणाम अंत में सुखद अनुभूति कराएगा। आज स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क

प्रियजन आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। वे आपका भविष्य बनाने में सहयोग करेंगे। हाल के दिनों में थोड़ा बिगड़े रहे स्वास्थ्य में सुधार अनुभव करेंगे। हालांकि चुस्ती की कमी दिन के आरंभ में रहेगी। बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। दिन के पूर्वार्ध में मन में नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य से काम लें।

सिंह

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम-धंधा अच्छा चलेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का मनोबल बढ़ा रहेगा। उत्साह और मेहनत के बल पर किसी भी तरह का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। हालांकि विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कन्या

13 मार्च का राशिफल आपके अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। किसी भी काम को निपटाने के लिए आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद थोड़ी परेशानी रह सकती है। आपसी संबंधों में भी थोड़ी खींचतान हो सकती है।

तुला

किसी से भी आज मदद की अपेक्षा करेंगे तो वह आपको मिल जाएगी। परिवार के लोगों के बीच में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने कार्यक्षेत्र में व्यर्थ में कुछ भी नहीं बोलें। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से बहस से बचें। हर जगह अपने काम पर ध्यान दें। तो काम समय पर पूरे होते जाएंगे।

वृश्चिक

सुबह की शुरुआत में आपके स्वभाव में आलस्य भरा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। काम एकदम सर पर आने पर ही मेहनत करेंगे। इसलिए घर में परिवार वाले एवं कार्यक्षेत्र में सहकर्मी अधिकारी की खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय में आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। उसे कल के लिए टालना भी बेहतर रहेगा।

धनु

लाभ होने का योग बन रहा है। यदि निवेश की योजना है तो आगे बढ़ें। इसमें फायदा मिलेगा। मित्रों के साथ लंबे समय बाद मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होने से उत्साह बढ़ेगा। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। छोटी-मोटी समस्या को छोड़ दें तो स्वास्थ्य की स्थिति लगभग सामान्य रहेगी।

मकर

व्यापारियों को बड़ा लाभ होने का योग है। इससे उनमें उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम-धंधे में प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। धन लाभ होने का भी योग है। आय स्रोत में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में और प्रगाढ़ होगा। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा।

कुंभ

कारोबारियों को व्यापार के चलते अत्याधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत पड़ सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी कोई बात आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिक भागदौड़ की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

मीन

जीवनसाथी से विवाद होने के योग हैं। वह लंबी खिंच सकता है। सावधानी रखें और प्रयास करें कि विवाद को खुद पहल कर शुरू में ही खत्म कर लें। कारोबारी साझेदारों पर नजर रखें। विवाद होने का योग है। यदि कानूनी मामला चल रहा है तो वह अभी लंबा खींचेगा। मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहें।

नोट- 13 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here