18 मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 18 May : 18 मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

18 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी दिन के 12.32 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य दिन के 02.55 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 02.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- दिन के 03.42 से 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

19 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी दिन के 12.50 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा दिन के 03.48 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 01.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 मई का राशिफल

पढ़ें 18 मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पारिवारिक खर्च में वृद्धि हो सकती है। आज भाग्य का साथ तो नहीं मिलेगा लेकिन जितना परिश्रम करेंगे, उतना पाएंगे। आर्थिक रूप से समय अनुकूल नहीं है। उधार देने से बचें। उधार दिया धन फंस सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) साझेदारी में कारोबार शुरू करने के लिए उपयुक्त समय है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं। उच्च शिक्षा करने वाले के लिए लाभदायक समय रहेगा। परिवार में बुजुर्गों सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) वैकल्पिक काम की संभावनाएं टटोलने वाले की मुराद पूरी हो सकती है। अति भावुकता से बचें। व्यवहारिक सोच के साथ लक्ष्य पर ध्यान रखें। इस तरह काम करने वाले के लिए सफलताओं के द्वार खुलेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। धन की स्थिति सुधरेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उत्तम है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) अध्ययन-अध्यापन व लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। इससे काफी थकावट महसूस करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 18 मई का राशिफल मिला-जुला है। परिश्रम का फल मिलेगा। पुराने काम में आपको मनोवांछित सफलता मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अपने व परिवार वालों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संकेतों की अनदेखी नहीं करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज कार्यक्षेत्र में आप हावी रहेंगे। काफी समय बाद विरोधी पक्ष स्पष्ट रूप से कमजोर दिखेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। काफी समय से चल रहा विवाद दूर होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण होगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी। इससे बजट असंतुलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सिर उठाएंगे। हालांकि इससे अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वे नुकसान नहीं कर सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। मर्यादा में रहेंगे तो मान-सम्मान बना रहेगा। लापरवाही भारी पड़ सकती है। निवेश करने से पहले पूरी योजना बना लें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उनकी अनदेखी नहीं करें। कार्यक्षेत्र में काम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। सतर्क रहें और धैर्य से काम लें। चींटियों को गुड़ डालना शुभ रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। काम करने की शक्ति भी बढ़ेगी। काफी समय से जारी उलझनों को सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपका आत्मबल बढ़ेगा।

नोट- 18 मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here