19 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

114
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 19 September : 19 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

19 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.28 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.28 बजे तक। योग- धृति दिन के 04.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- शाम के 04.50 से 06.21 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

20 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा पूरा दिन और पूरी रात सुबह के 05.24 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.02 बजे तक। योग- शूल दिन के 03.24 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.20 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.40 से 09.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.50 बजे से 12.39 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार) नोट- पितृपक्ष का औपचारिक प्रारंभ आज से।

19 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 19 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले को सफलता प्राप्त होने का योग है। मौज-मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। उसमें मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए सतर्क रहने का है। किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ें। अन्यथा संकट में फंस जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। शांति और धैर्य के साथ उसका सामना करें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को धन लाभ का योग है। साझेदारी के काम में स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने की योजना हो तो आज समय उत्तम है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके किसी पुराने परिचित से बहुत दिनों के बाद भेंट होगी। इसका लाभ कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। शाम को आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए आपको प्रशंसा मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) लेन-देन से आज परहेज करें। उधारी की वसूली के लिए यदि कहीं जाना है, तो उसके लिए दिन उपयुक्त है। संतान के भविष्य से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 सितंबर 2021 का राशिफल अच्छा है। आज आपके तेज और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके बढ़ते प्रभाव से विरोधियों का मनोबल टूटता दिखेगा। बाहर के खान-पान से परहेज करें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा नजदीकी संबंधों में दरार पड़ सकती है। परिवार में कोई वाद-विवाद पनप सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) किसी नजदीकी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। आज होने वाला कोई बड़ा सौदा भविष्य में बड़ा लाभ देगा। उत्साह से अपना कार्य करते रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) सुख के साधनों पर व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल में परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज संपर्क बन सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कुछ दिनों से चल रहे तनाव में थोड़ी कमी आएगी। इस बीच आपका बाहर घूमने जाने का मन करेगा। जीवनसाथी के सहयोग से इसमें सफल रहेंगे।

नोट- 19 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here