दो जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

109
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 2 July : दो जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

दो जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी दिन के 03.28 बजे तक। नक्षत्र- रेवती पूरा दिन और पूरी रात। योग- शोभन दिन के 10.54 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.25 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

तीन जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी शाम के 05.30 बजे तक। नक्षत्र- रेवती सुबह के 06.14 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.29 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.56 से 10.41 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.57 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो जुलाई का राशिफल

पढ़ें दो जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। आपका कद बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) काम के प्रति सतर्क रहें। गलती करने से बचना होगा। अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा प्रस्ताव आएगा। हालांकि उसके बारे में जांच-परखकर ही फैसला करें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके आसपास का वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। अपनी आवश्यकता के लिए धन खर्च कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उनसे काम में मदद मिलेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपके लिए दिन उत्तम फलदायक रहेगा। संपत्ति खरीदने की योजना हो तो उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इससे आपके मन में प्रसन्नता होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला रहेगा। कारोबार के सिलसिले में कोई नया अनुबंध होने से अचानक लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से तनाव हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले को भरपूर लाभ होने की आशा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी उलझन होगी। जीवनसाथी की सलाह उससे निकलने में कारगर साबित होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दो जुलाई का राशिफल ठीक-ठाक है। आकस्मिक खर्च होगा। अपनी सूझबूझ से आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर रख सकेंगे। आज की योजना भविष्य में आपको इसका लाभ होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भाग्य का भरपूर सात मिलेगा। आज जिस काम से हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। यदि कोई पुराना कार्य लटका हुआ है तो वह भी पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ थोड़ी उलझनें भी रहेंगी। आय की तुलना में खर्च बढ़ेगा। फिर भी दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) अपनी सभी योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी का खतरा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) समय थोड़ा कठिन है। विशेष रूप से कारोबारियों को आज जोखिम उठाने से परहेज करना चाहिए। फैसले लेते समय भविष्य के फायदे और नुकसान का ठीक से आकलन कर लें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) निजी और व्यावसायिक संबंधों को अलग-अलग रखें। दोस्तों के साथ कोई कारोबार शुरू करने की भी नहीं सोचें। ऐसा किया, तो आपको परेशानी हो सकती है। अकेले काम करने पर सफलता मिलेगी।

नोट- दो जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here