दो सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 02 September : दो सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

02 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 06.21 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 02.57 बजे तक। योग- सिद्धि सुबह के 10.10 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- दिन के 01.56 से 03.31 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

03 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी सुबह के 07.44 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु शाम के 04.42 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह के 10.11 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 10.45 से 12.20 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें दो सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज के दिन की शुरुआत में किसी से बिना कारण विवाद हो सकता है। इस कारण दोपहर तक मन अशांत रहेगा। कार्य-व्यवसाय में भी इसका असर रहेगा। आपको परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) काम के प्रति अधिक सतर्क रहें। अन्यथा हाथ आया अनुबंध निरस्त हो सकते है। नौकरीपेशा लोग अधिक काम के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान रहेंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अति आत्मविश्वास का आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। व्यवसायियों के समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। इससे धन की आमद सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें- नौ ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों से संबंध जानें

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप अनावश्यक खींचतान से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। सांसारिक मोह और जिम्मेदारी के कारण अधिक समय एक निर्णय पर टिके नहीं रह पाएंगे। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन से पूरी तरह चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अपने आस-पास का माहौल विनोदी स्वभाव से प्रसन्न बना देंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन से पूरी तरह चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। अपने आस-पास का माहौल विनोदी स्वभाव से प्रसन्न बना देंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दो सितंबर 2021 का राशिफल आपके लिए आनंददायक है। मित्रों के साथ पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त करने का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि व्यर्थ के विवाद से बचा सके तो दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से सराहना के पात्र बनेंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। धनार्जन का योग है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज सभी कार्यों में आशा के विपरीत फल मिलेगा। विशेष कर धन संबंधी कार्य में झटका लग सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही कार्य करें। गलत निर्णय से मानहानि भी हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। उस पर आप खरे उतरेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपका ध्यान कामकाज पर कम रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा नहीं करेंगे। इसके बाद भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होगी। इससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा। उसमें थकान होगी। परंतु उत्साह के आगे उसकी अनुभूति नहीं होगी। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है।

नोट- दो सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here