20 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

103
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 20 april : 20 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

20 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी रात के 12.43 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 06.53 बजे तक। योग- धृति रात के 07.44 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- शाम के 03.35 से 05.12 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

21 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी रात के 12.35 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य सुबह के 07.59 बजे तक। योग- शूल शाम के 06.43 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 20 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में आपको और ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देना होगा। असंभव सा दिखाने वाले कार्यों को संभव करना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा अच्छे समय का भऱपूर लाभ नहीं उठा सकेंगे। अपने जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूर्ण कर लें। इसके बाद विभिन्न कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्यक्षेत्र पर अथवा पास-पड़ोस में नए शत्रु पनपेंगे। सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पुत्रियों या छोटी बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते-टलते दोपहर बाद ही पूरा हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय लें। अन्यथा मौके का उचित फल नहीं मिलेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने की कोशिश करेंगे। लापरवाही और आलस से बचें। साथ ही किसी के बहकावे में आकर क्रोध करने से बचें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कारोबारियों को धन की आमद एक से अधिक मार्ग से हो सकती है। देर शाम या रात में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। समय पर इलाज कराएं। अन्यथा बाद में गंभीर रूप ले सकती है। पारिवारिक कार्यों में खर्च करने में संकोच नहीं करें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अवसर के लिहाज से दिन अनुकूल है। हालांकि अपने मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे। धन के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उसमें भी अपेक्षित फायदा नहीं मिल सकेगा। घर एवं बाहर आपका सम्मान बढ़ेगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 20 अप्रैल का राशिफल आपके अनुकूल रहेगा। व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के कई सौदे मिलेंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें। अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। दो पक्षों के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी। उससे दूर रहना उचित होगा। अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कम परिश्रम में भी लाभ अच्छा होगा।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे। लेकिन जरूरत के समय आनाकानी करेंगे। इससे आपको दुख होगा। कार्य क्षेत्र में फायदे के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। प्रलोभन के अवसर मिलेंगे। हालांकि इनका लाभ स्थाई नहीं होगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए विपरीत फल देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा। बहुत जरूरी हो तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की आशंका है। सतर्क रहें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) प्रतिकूल ग्रहदशा के कारण हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी। वरिष्ठ एवं अनुभवी की मदद से काम करें तो इसमें कमी की जा सकती है। सभी से व्यवहार बना कर रखें। घर में कोई प्रतिकूल समाचार के कारण उदासी रहेगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक रूप से बदनामी या छोटी बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि का खतरा है। सावधान रहें। गैस की समस्या को छोड़ स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

नोट- 20 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here