22 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

120
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 22 april : 22 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

22 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह के 08.15 बजे तक। योग- गंड शाम के 05.02 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.49 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.51 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

23 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी रात के 09.47 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 07.42 बजे तक। योग- वृद्धि दिन के 02.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.52 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.20 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 22 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) जिस काम में लाभ की उम्मीद लगाए बैठे हैं उसके टलने से मन में निराशा होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे लेकिन अनावश्यक खर्च भी का भी योग है। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। खासकर उधार के लेन-देन से बचें। अन्यथा भविष्य में आर्थिक समस्या गहरा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी। इससे आपका कद बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आपके लटके काम आज बनते-बनते फिर लटक जाएंगे। हालांकि आर्थिक रूप से दिन ठीक है। किसी न किसी का सहयोग मिलने से धनलाभ होगा। धैर्य की कमी से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन चिंता के कारण मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। लंबे समय का निवेश कर बड़ा फायदा देगा। हालांकि विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। जोखिम के कार्य टालें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) शारीरिक कष्ट हो सकता है। खर्च बढ़ने से बजट अस्त-व्यस्त होने का खतरा है। जोखिम वाले कार्य से परहेज करें। संभावित धन की आमद में विलंब होगा। हालांकि भूमि या मकान में निवेश लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता के योग हैं।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 22 अप्रैल का राशिफल आपके अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती। विवाद से बचने की कोशिश करें। अन्यथा नुकसान होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। रोजगार से जुड़े काम में लाभ होगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबारियों के लिए लाभ का योग है। यदि यात्रा की गुंजाइश बने तो अवश्य जाएं, वह लाभदायक होगी। परिवार में मनमुटाव का खतरा है। आज आपको निर्णय लेने में दुविधा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला है। रुका हुआ धन वापस आने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम दिखेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार धीमा चलेगा। ऋण लेना पड़ सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) विवाद से दूर रहें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न उठाएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, धीरज रखें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। वे लाभदायक रहेंगे। राजकार्य बनने से उत्साह बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धार्मिक यात्रा हो सकती है। निवेश, नौकरी में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पूंजी निवेश में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्य सफल होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) काफी समय से बनी नई योजनाएं लागू होंगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा। कारोबार को लेकर इच्छा नहीं होने पर भी यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

नोट- 22 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here