24 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

154
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 June : 24 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

24 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.23 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 09.11 बजे तक। योग- शुभ सुबह के 06.06 बजे तक। उसके बाद शुक्ल रात के 02.16 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.08 से 03.53 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

25 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 08.59 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह के 06.40 बजे तक। फिर पूर्व आषाढ़ पूरा दिन और पूरी रात तड़के 04.26 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 10.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 10.39 से 12.24 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 जून का राशिफल

पढ़ें 24 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज कामकाज से संबंधित श्रम का भरपूर फल मिलेगा। व्यवसाय में नई रणनीति को लागू करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। खान-पान में सतर्कता बरतें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। अपने काम के प्रति और गंभीर बनें। तभी आप कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। आज आपके विरोधी प्रबल होंगे। हालांकि बड़ा नुकसान नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने व्यवहार और वाणी से लोगों के हृदय में अपना स्थान बना सकेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक और कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। विवाद खत्म करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आवागमन में सावधान रहें। दुर्घटना का खतरा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) बातचीत में संयम रखें। आज रिश्तेदारी में तनाव हो सकता है। प्रियजनों के असहयोग से परेशानी संभव है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ समय से चल रहा शारीरिक कष्ट आज समाप्त होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 24 जून का राशिफल अनुकूल है। पुराने रुके हुए कार्य को पूरा करने का आज अच्छा अवसर है। हालांकि आलस्य को छोड़ना होगा। आज विरोधी आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव का दिन है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। इससे परेशान नहीं हों। खास क्षति नहीं होगी। घर में मांगलिक कार्य का योग है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज काफी समय से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की संभावना है। आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। इसमें जीवनसाथी की सलाह उपयोगी होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ पैत्रिक धन मिल सकता है। जोखिम वाले कार्य एवं निर्णय यदि अब तक लटकाए हुए हैं तो अब उस पर अमल कर सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। निवेश के इच्छुक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं। आपकी किसी पुराने मित्र से काफी समय बाद मुलाकात होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) साझेदारी में कारोबार करने वाले के लिए अनुकूल समय है। काम बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित समस्या आज समाप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कामकाज के लिए पहले बनाई योजना पर आज काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए भी उपयुक्त समय है।  धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। खान-पान में संयम बरतें।

नोट- 24 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here