24 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

148
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 24 march : 24 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

24 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- दशमी सुबह 10.23 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 11.12 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.42 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 12.27 से 01.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

25 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- एकादशी सुबह 09.47 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 10.49 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 10.04 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.35 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.03 से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 मार्च का राशिफल

पढ़ें 24 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक रूप से कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। समाज के लिए किए गए कार्य से आपकी स्थिति मजबूत होगी।

वृष

कार्यक्षेत्र में फिलहाल अनुकूल वातावरण बनता दिख रहा है। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके सहकर्मी भी आपको भरपूर सहयोग देंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना बन रही है। पिता या बड़े भाई की सलाह आज आपके लिए उन्नति का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। फंसा पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत प्रतीत होगी। हालांकि आज आपको पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। उसमें नुकसान उठाने का खतरा है। पारिवारिक कारोबार करने वाले के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में बढ़ोतरी के लिए बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कर्क

जीवनसाथी की सलाह आपके लिए आज मददगार साबित होगी। अपने दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलेगा। विवाह के लायक युवाओं के लिए समय अच्छा है। सकारात्मक स्थिति बन रही है। अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा।

सिंह

प्रतिकूल ग्रह दशा बन रही है। किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूति होगी।  खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। इससे आपकी छवि और बेहतर होगी। आय के स्रोत में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। हालांकि व्यापारियों को आज पैसे की थोड़ी समस्या हो सकती है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

24 मार्च का राशिफल आपके लिए मिश्रित फल वाला है। कार्य संबंधी योजना को फिलहाल गुप्त ही रखें। अन्यथा काम बिगड़ सकता है। इससे आपको ही नुकसान होगा। किसी पारिवारिक संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में दिखेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो उसका आगे चलकर आपको भरपूर लाभ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। विशेषज्ञ की सलाह लेकर निवेश करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर  होंगे।

धनु

निजी संबंधों के रूप में देखें तो दिन अनुकूल है। माता-पिता के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे। मित्रों से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अभी जोखिम में चल रही है, इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

मकर

एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में लेने से आप खुद को फंसे से महसूस कर सकते हैं। इससे आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। यदि किसी सरकारी में हाथ डाल रहे हों तो निर्धारित नियमों का अवश्य ध्यान रखें। वरना परेशानी में फंस सकते हैं।

कुंभ

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। फायदे का योग है। साझेदारी के माध्यम से कारोबार में बढ़ोतरी भी हो सकती है। आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में कतई नहीं करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। खान-पान के मामले में सावधानी बरतें। अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। संतान से संबंधित शुभ सूचना मन को प्रसन्न कर सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करेंगे, तो आपको शुभ फल मिलेगा। शाम का समय मित्रों और परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा।

नोट- 24 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here