24 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

111
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 24 September : 24 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

24 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया सुबह के 08.29 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 08.54 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 02.09 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.15 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.13 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.49 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

25 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी सुबह के 10.36 बजे तक। नक्षत्र- भरणी सुबह के 11.33 बजे तक। योग- हर्षण दिन के 02.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.14 बजे। राहुकाल- दिन के 09.12 से 10.42 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.48 बजे से 12.37 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

24 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 24 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) धन लाभ का योग बनता दिख रहा है। ससुराल पक्ष में किसी से अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपकी जज्बा और श्रम के नाम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) काफी समय के बाद आज का दिन आपके लिए थोड़ा सुकून वाला रहेगा। हालांकि अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको बेतुकी बयानबाजी से बचना होगा। नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) लगातार व्यस्तता के बीच आज अपने लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। जिससे आपके नजदीकी प्रसन्न नजर आएंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रसन्नता रहेगी। सभी सदस्य एक-दूसरे की परवाह करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। आपको घर-परिवार के आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए आलस्य को त्यागना होगा। अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) व्यवसायियों की आज काम रुचि रहेगी। इस कारण से सीमित आय से संतोष करना पड़ेगा। आपको अभविष्य की चिंता हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 24 सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला है। आज आपको सतर्क रहना होगा। दूसरे के मामले में हस्तक्षेप से बचें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा सतर्क रहें। किसी के बहकावे में आकर उग्र नहीं हों। अन्यथा आपकी पदोन्नति रुक सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) घर-बाहर आज व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। जीवनसाथी के साथ कही बाहर जा सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आया है। आप अधिक परेशान वाले कार्य करने से बचने का प्रयास करें। आज आपको किसी न किसी कार्य पर मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कामकाज के क्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के मनचाहा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। निजी संबंधों में कुछ मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। भविष्य से संबंधित योजना बना सकते हैं।

नोट- 24 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here